अयोध्याः 70 एकड़ जमीन के संकरे या छोटे से हिस्से में ही क्यों बना राम मंदिर? यह है वजह, समझिए

  • Compiled by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Dec 27, 2023, 12:44 PM IST

Ayodhya Ram Mandir Latest Update: यूपी के अयोध्या में 22 जनवरी को श्री राम जन्मभूमि मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होगी, जिससे पहले 30 दिसंबर 2023 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रभु श्री राम की नगरी (अयोध्या) को करोड़ों रुपए की परियोजनाओं का उपहार देंगे।

Ayodhya Ram Mandir Latest Update: उत्तर प्रदेश (यूपी) के अयोध्या में राम मंदिर 70 एकड़ की भूमि के संकरे हिस्से में बना है। ऐसा तब हुआ है, जब पूरे परिसर में अच्छी-खासी जगह थी। जमीन की दक्षिणी दिशा में हिस्सा मजे का चौड़ा था, लेकिन मंदिर उत्तरी हिस्से में छोटे से भाग में बनाया गया। हालांकि, इसके पीछे एक वजह है, जिसके बारे में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के सचिव चंपत राय ने विस्तार से समझाया है।

ram mandir

तस्वीर का इस्तेमाल सिर्फ प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है। (फाइल)

बुधवार (27 दिसंबर, 2023) को समाचार एजेंसी एएनआई की ओर से जारी किए गए एक वीडियो में वह राम मंदिर परिसर वाली भूमि के नक्शे के साथ बताते नजर आए कि मंदिर 70 एकड़ के उत्तरी भाग में बना है। यह हिस्सा दक्षिणी हिस्से से काफी संकरा है।

End of Feed