भारत को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह, बोले पीएम मोदी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 22, 2024, 06:25 AM IST

Ayodhya Ram Mandir: प्रधानमंत्री मोदी को लिखे दो पन्नों के पत्र में राष्ट्रपति ने कहा, जैसा कि आपने अयोध्या में भगवान राम के जन्मस्थान पर बने नए मंदिर में प्रभु श्री राम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के लिए जाने के वास्ते खुद को तैयार किया है।

Ayodhya Ram Mandir: राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को इसे एक ऐतिहासिक क्षण करार दिया। पीएम मोदी ने कहा कि अयोध्या स्थित राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह का ऐतिहासिक क्षण भारतीय विरासत एवं संस्कृति को समृद्ध करेगा और देश की विकास यात्रा को नयी ऊंचाइयों पर ले जाएगा। पीएम मोदी ने प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा भेजे गए दो पन्नों के पत्र का जवाब देते हुए यह बात कही।

Narendra Modi

पीएम नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति का जताया आभार

प्रधानमंत्री ने ट्विटर पर राष्ट्रपति मुर्मू का पत्र संलग्न करते हुए लिखा, माननीय राष्ट्रपति जी, अयोध्या धाम में राम लला की मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा के पावन अवसर पर शुभकामनाओं के लिए आपका बहुत-बहुत आभार। मुझे विश्वास है कि यह ऐतिहासिक क्षण भारतीय विरासत एवं संस्कृति को और समृद्ध करने के साथ ही हमारी विकास यात्रा को नए उत्कर्ष पर ले जाएगा। राष्ट्रपति मुर्मू ने प्राण प्रतिष्ठा से पहले रविवार को प्रधानमंत्री मोदी को पत्र लिखकर कहा कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर देश भर में जश्न का माहौल भारत की शाश्वत आत्मा की एक निर्बाध अभिव्यक्ति और देश के पुनरुत्थान में एक नए चक्र की शुरुआत है।

End of Feed