कभी राम मंदिर के लिए खाई थी लाठियां, छूकर निकल गई थी गोली, अब कारसेवक शालिनी दबीर को रामलला प्राण प्रतिष्ठा का मिला आमंत्रण

  • Edited by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Jan 7, 2024, 07:40 PM IST

Ayodhya Ram Mandir: बाबरी मस्जिद ढांचे के ढहने की यादों को याद करते हुए शालिनी दबीर यह भी याद करती हैं कि कैसे जेलें भरी होने के कारण उन्हें एक स्कूल में बंद होने के लिए 'मजबूर' होना पड़ा था।

Ayodhya Ram Mandir: 90 के दशक में जब राम मंदिर आंदोलन चरम पर था, जिसमें कई कार सेवक मारे गए थे, लाठियां खाकर घायल हो गए थे, जेल में बंद कर दिए गए थे, उन्हीं में से एक कारसेवक शालिनी दबीर को राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए आमंत्रित किया गया है। शालिनी दबीर भाग्यशाली रहीं थीं, जो गोली उनके पास से गुजर गई थी, हालांकि गोली से बचने के बाद उन्हें तब लाठी खानी पड़ी थी और जेल में भी रहना पड़ा था।

Karsevak Shalini Dabir

कारसेवक शालिनी दबीर को मिला राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का आमंत्रण पत्र

End of Feed