अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन की तारीख का ऐलान, रामलला के अभिषेक समारोह का नेतृत्व करेंगे पीएम मोदी, सीएम योगी ने की घोषणा

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Jun 15, 2023, 04:18 PM IST

Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या राम मंदिर के उद्घाटन की तारीख तय हो गई है। मंदिर में राम लला के विराजमान के होने वाले अभिषेक समारोह का नेतृत्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। सीएम योगी ने इसकी घोषणा की।

Ayodhya Ram Mandir: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को पुष्टि की कि पीएम नरेंद्र मोदी अगले साल अयोध्या में राम मंदिर में राम लला के अभिषेक समारोह का नेतृत्व करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि समारोह इस साल के अंत में एक भव्य दीपोत्सव से पहले होगा। अयोध्या में 21 लाख मिट्टी के दीये जलाए जाएंगे। जब 500 वर्ष के बाद राम लला अपने मंदिर में विराजमान होंगे तो सारी दुनिया देखेगी। योगी ने केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार के 9 साल पूरे होने पर बीजेपी के महासंपर्क अभियान के तहत अयोध्या में एक बड़ी सभा को संबोधित करते हुए यह बात कही। मंदिर ट्रस्ट द्वारा पीएम मोदी को आमंत्रित करने की खबरों के बीच रिपोर्ट आई की 22 जनवरी को पीएम मोदी राम मंदिर का उद्घाटन करेंगे। लेकिन पीएम ऑफिस द्वारा इसकी पुष्टि होनी बाकी है। मुख्यमंत्री ने बीजेपी सांसदों से आने वाले दिनों में अयोध्या में आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों और अभियानों से जुड़ने की अपील की। उन्होंने अयोध्या को एक ऐसे जिले के रूप में भी वर्णित किया है जो न केवल 'राम राज्य' की ओर बढ़ रहा है, जो कभी त्रेता युग के दौरान प्रचलित था, बल्कि पीएम नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में पूरे देश को प्रेरित करने वाला था।

Ayodhya Ram Mandir, Narendra Modi, Yogi Adityanath, Ramlala consecration

अयोध्या राम मंदिर

Ayodhya Ram Mandir: त्रेता युग की याद दिलाता है अयोध्या

योगी ने त्रेता युग का आह्वान किया कि एक बार फिर से अयोध्या त्रेता युग की याद दिलाता है जब राम राज्य की परिकल्पना को साकार किया गया था। आज उस ओर ना सिर्फ अयोध्या जा रही है बल्की पीएम मोदी के नेत्रत्व में पूरे देश को नई प्रेरणा भी दे रही है। ये आज पूरी दुनिया की सबसे वैभवशाली नगरी बन रही है। योगी ने कहा कि अयोध्या उस आदर्श रिश्ते को भी दर्शाता है जो एक शासक को अपनी प्रजा के साथ होना चाहिए। ये वही अयोध्या है जिसका नाम लेने पर पहले लोग संकोच करते थे। योगी ने पिछली सपा और बसपा सरकारों पर परोक्ष रूप से प्रहार करते हुए कहा। योगी ने कहा कि कैसे वह विकास गतिविधियों का जायजा लेने के लिए हर दो महीने में एक बार अयोध्या का दौरा करते रहे हैं। मुख्यमंत्री ने स्वीकार किया कि शहर के लोगों को विकासात्मक परियोजनाओं के कारण कुछ प्रारंभिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

End of Feed