राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर राजीव शुक्ला की मांग, बोले-'जनता का भरोसा डगमगाया, सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो जांच'

Ram Mandir Donation Row: अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी विवाद पर कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला ने रविवार को सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में निष्पक्ष जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि आरएसएस (RSS) और वीएचपी (VHP) ने भी माना है कि चंदे में गड़बड़ी हुई है, जिससे लोगों की आस्था को ठेस पहुंची है।

Ram Mandir Donation Row: अयोध्या के श्री राम जन्मभूमि मंदिर में मिले दान (चंदे) में कथित हेराफेरी और घोटाले का मामला अब लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। इस पूरे विवाद पर राजनीति भी गरमा गई है। कांग्रेस के वरिष्ठ सांसद राजीव शुक्ला ने रविवार को इस संवेदनशील मुद्दे पर अपनी तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने मांग की है कि इस पूरे घोटाले की निष्पक्ष जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court Monitored Investigation)की एक विशेष समिति का गठन किया जाना चाहिए, ताकि सच सबके सामने आ सके।

Rajeev Shukla

कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला ने की सुप्रीम कोर्ट से जांच कराने की मांग

मीडिया से बातचीत के दौरान राजीव शुक्ला ने दावा किया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) और विश्व हिंदू परिषद (VHP) जैसे संगठनों ने भी यह स्वीकार कर लिया है कि चंदे के प्रबंधन में अनियमितताएं और गड़बड़ियां हुई हैं। उन्होंने कहा कि जब खुद ये संगठन इस बात से इनकार नहीं कर रहे हैं, तो अब सबसे जरूरी काम यह है कि तथ्यों को पूरी तरह से उजागर किया जाए।

End of Feed