युद्ध स्तर पर चल रहा है अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का कार्य, जनवरी 2024 में गर्भ गृह में विराजमान होंगे रामलला

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 25, 2022, 08:51 PM IST

अयोध्या में बन रहे भगवान श्री राम के मंदिर का निर्माण कार्य (Ram Mandir construction work) काफी तेज गति से चल रहा है। शुभ मुहूर्त में रामलला जनवरी 2024 में गर्भ गृह में विराजमान हो जाए। इसको ध्यान में रखते हुए निर्माण कार्य प्रगति पर है।

अयोध्या में भगवान श्री राम के मंदिर निर्माण का कार्य (Ram Mandir construction work) युद्ध स्तर पर चल रहा है। ट्रस्ट की मंशा है कि भूतल का निर्माण दिसंबर 2023 तक पूरा हो जाए और मकर संक्रांति के बाद शुभ मुहूर्त में भगवान रामलला जनवरी 2024 में गर्भ गृह में विराजमान हो जाए इसको लेकर युद्ध स्तर पर मंदिर का निर्माण कार्य किया जा रहा है। मंदिर निर्माण में लगातार प्रगति दिख रही है आज श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की तरफ से मंदिर में लगाए जाने वाले स्तंभ निर्माण का कार्य शुरू हुआ है जिसमें पिंक स्टोन के नक्काशीदार बाहरी सतह पर लगाए जाने शुरू हुए हैं। मंदिर निर्माण करीब 50% से ज्यादा पूरा हो चुका है।

Ram Mandir construction work

राम मंदिर निर्माण का कार्य प्रगति पर

ट्रस्ट के सदस्य डॉ अनिल मिश्रा ने कहा कि गुरु मंडावर रंग मंडप की दीवार निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। पिलर तीन से चार सिलाओ में है जिसमें देश में लगाए जाने वाले पिलर के लगाए जाने का काम 75% पूरा कर दिया गया था। अब तिलक लगाया जाना शुरू किया गया है। 20 फीट ऊंचा मिलन होगा और राम मंदिर के पिलर निर्माण का कार्य पूरा होने के बाद रामलला के मंदिर के भूतल में छत निर्माण का कार्य शुरू किया जाएगा। ट्रस्ट की मंशा है कि 2024 तक भूतल निर्माण कार्य पूरा हो जाए और शुभ मुहूर्त में भगवान रामलला को नए मंदिर में स्थापित कर श्रद्धालुओं को दर्शनार्थ खोल दिया जाए।

End of Feed