Ayodhya Ram Lala Surya Tilak : राम मंदिर में रामनवमी का मुख्य पर्व आज पहली बार धूमधाम से मनाया जा रहा है। पहली रामनवमी ऐतिहासिक होगी। इस पर्व पर रामलला के प्राकट्य बेला में भगवान के ललाट पर सूर्याभिषेक होगा। आध्यात्म और विज्ञान के इस समन्वय होने वाले विशेष सूर्याभिषेक के लिए मंगलवार को भी मध्याह्न अंधेरे में ट्रायल किया गया। ट्रायल के लिए मध्याह्न 12 बजे के चार मिनट पहले 11.56 बजे आरती शुरू कराई लेकिन सूर्य की किरणें सटीक रूप से ललाट के बीच में नहीं पड़ने के कारण सूर्याभिषेक के समय में थोड़ा बदलाव कर दिन में 12.16 बजे तय किया गया है। इस दौरान 4 से 6 मिनट तक रामलला के मस्तक पर सूर्य तिलक किया जाएगा। सूर्य की रोशनी रामलला पर इस तरह पड़ेंगी, जैसे कि भगवान राम को सूर्य तिलक लगाया गया हो।
अयोध्या राम मंदिर
