अद्भुत, अलौकिक और अविस्मरणीय...अयोध्या में यूं मनी दिव्य-भव्य दिवालीः नजारे देख बोले PM- जय सियाराम!

  • Compiled by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Nov 12, 2023, 07:39 PM IST

Ayodhya ki Diwali 2023: वैसे, इससे पहले उत्तर प्रदेश (यूपी) के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सूबेवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं दी थीं। यही नहीं, उन्होंने अयोध्या में रामलला के दर्शन के बाद पूजन भी किया। शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने ईश्वर से कामना की कि यह त्योहार सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, सौभाग्य एवं आरोग्यता लेकर आए।

Ayodhya ki Diwali 2023: दिवाली की देर शाम प्रभु श्री राम की नगरी अयोध्या दिव्य और भव्य नजर आई। नई-नवेली दुल्हन जैसे रोशनी से जगमग पूरी नगरी में पर्व की छठा देखते बन रही थी। जिसने भी वहां के नजारे देखे, वह मोहित उठा। ऐसा ही कुछ रविवार (12 नवंबर, 2023) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ हुआ।

ayodhya diwali 2023

Ayodhya ki Diwali 2023: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या की दिवाली की विहंगम तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं।

उनके सामने जैसे ही अयोध्या की दिवाली की तस्वीरें आईं, वे गदगद हो उठे। मोदी ने न सिर्फ वहां के जश्न से जुड़ी चार तस्वीरें एक्स (टि्वटर) पर शेयर कीं बल्कि इन्हें लेकर अपने मन की बात भी देशवासियों से बयान की।

End of Feed