Pakistan Avalanche:पाकिस्तान की ब्रॉड पीक में हिमस्खलन; 4 पर्वतारोहियों की मौत, निम्स दाई समेत 6 लापता

Broad Peak Avalanche: पाकिस्तान की ब्रॉड पीक पर आए भीषण हिमस्खलन में 4 पर्वतारोहियों की मौत हो गई है, जबकि 6 अन्य लापता हैं। पाकिस्तानी अधिकारियों ने शुक्रवार को इसकी पुष्टि की।

Broad Peak Pakistan Avalanche: पाकिस्तान की ब्रॉड पीक पर आए भीषण हिमस्खलन में 4 पर्वतारोहियों की मौत हो गई है, जबकि 6 अन्य लापता हैं। पाकिस्तानी अधिकारियों ने शुक्रवार को इसकी पुष्टि की। अल्पाइन क्लब ऑफ पाकिस्तान ने मृतकों में नेपाल के पुर बहादुर गुरंग और ओमान की नधिरा अहमद अब्दुल्ला अल हारथी के नाम की पुष्टि की है।

Broad Peak Pakistan Avalanche

पाकिस्तान की ब्रॉड पीक में हिमस्खलन (प्रतीकात्मक फोटो)

ब्रॉड पीक का यह अभियान प्रसिद्ध पर्वतारोही निर्मल पुरजा 'निम्स दाई' के नेतृत्व में था। अभियान में पुर बहादुर गुरंग 'युक्ता', किली पेम्बा शेरपा 'किलू', निमा शेरपा, नावांग थिन्दु शेरपा, ग्यालु शेरपा, नधिरा अहमद अब्दुल्ला अल हारथी (ओमान), सोहेल साखी (पाकिस्तान), वांग झोंग (चीन) और मैलोरी गेइस (अमेरिका) शामिल थे।

End of Feed