Hindi Diwas: देश भर में गुरुवार को हिंदी दिवस मनाया गया। इस दौरान गई संगोष्ठी, परिचर्चाओं का आयोजन किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी देशवासियों को हिंदी दिवस की बधाई व शुभकामना दीं। इसके अलावा उन्होंने अपने ट्विटर प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो को ट्वीट किया है। यह वीडियो ऑस्ट्रेलियन एंबेसी का है, जिसमें एंबेसी के कर्मचारी हिंदी मुहावरे बोलते हुए दिखाई दे रहे हैं।
ऑस्ट्रेलियन एंबेसी ने हिंदी में सुनाए मुहावरे
इस वीडियो को भारत में ऑस्ट्रेलिया के हाई कमिश्नर फिलिप ग्रीन ने ट्वीट किया था । उन्होंने भारत के लोगों को हिंदी दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऑस्ट्रेलिया के लोगों को भी हिंदी से बहुत प्यार है। उन्होंने लिखा, हिंदी न केवल ऑस्ट्रेलिया में, बल्कि दिल्ली स्थित हमारे राजनयिकों के बीच भी लोकप्रिय है। आज हिन्दी दिवस के अवसर पर हमारे राजनयिक अपनी पसंदीदा हिंदी कहावतें, जो उन्हें प्रेरित करती हैं आपसे साझा कर रहे हैं।
ऑस्ट्रेलियन राजनयिकों ने बोले हिंदी मुहावरे
इस वीडियो में भारत में ऑस्ट्रेलियन एंबेसी में काम करने वाले कर्मचारी हिंदी में मुहावरे सुनाते हुए दिखाई दे रहे हैं। हिंदी दिवस के अवसर पर उन्होंने एक से एक अपने पसंदीदा हिंदी मुहावरे सुनाए। इसमें जहां चाह वहां राहत, कबीर के दोहे शामिल रहे।
पीएम मोदी हुए फैन
इस वीडियो को रीट्वीट करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिखा, आपके ये दोहे और मुहावरे मंत्रमुग्ध करने वाले हैं। ऑस्ट्रेलिया के राजनयिकों का हिन्दी के प्रति ये लगाव बेहद ही दिलचस्प है।
