खूब परवान चढ़ रही भारत-ऑस्ट्रेलिया की दोस्ती, समोसे से लेकर क्रिकेट कर रहे संबंधों को मजबूत

  • Written by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Mar 10, 2023, 11:35 AM IST

ऑस्ट्रेलियाई पीएम अल्बनीज भारत दौरे पर हैं और इस दौरान उन्होंने भारत के साथ संबंधों को लेकर नई जमीन तैयार की है। भारत-ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टेस्ट मैच के दौरान दोनों प्रधानमंत्रियों ने दोस्ती का नया जज्बा दिखाया।

हाल के कुछ वर्षों में भारत-ऑस्ट्रेलिया की दोस्ती परवान चढ़ती दिख रही है। मौजूदा ऑस्ट्रेलियाई पीएम एंथनी अल्बनीज के भारत दौरे ने इसे और मजबूती दी है। उन्होंने दोनों देशों के बीच की दोस्ती को मील का पत्थर बताया है। इससे पहले पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम स्कॉट मॉरिसन के पीएम मोदी के साथ दोस्ती के खूब चर्चे थे और उन्होंने भारत के साथ संबंधों को नया आधार दिया था। अब अल्बनीज ने कहा है कि वह भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंधों को और आगे ले जाना चाहते हैं।

India AUS Relations

परवान चढ़ रही भारत-ऑस्ट्रेलिया की दोस्ती

अल्बनीज ने कहा- हर रोज साझेदारी हो रही मजबूत

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथोनी अल्बनीज ने शुक्रवार को कहा कि ऑस्ट्रेलिया भारत के साथ सहयोग करना चाहता है और संस्कृति, आर्थिक संबंधों के साथ-साथ सुरक्षा के क्षेत्र में संबंध बनाना चाहता है। आज सुबह दिल्ली में राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में रस्मी स्वागत के बाद ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री ने भारत में गर्मजोशी से स्वागत के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया और कहा कि दोनों देश साझेदार हैं और हर दिन इसे और भी मजबूत बना रहे हैं।

End of Feed