कुछ जिलों में औरंगजेब की औलादें पैदा हो गई हैं, कोल्हापुर बवाल पर बोले देवेंद्र फड़णवीस

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Jun 7, 2023, 03:52 PM IST

Aurangzeb poster controversy : कोल्हापुर की घटना पर महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि औरंगजेब की तारीफ करने वालों के लिए महाराष्ट्र में कोई माफी नहीं है। कुछ जिलों में औरंगजेब की औलादें पैदा हो गई हैं। जो कानून हाथ में लेगा उस पर एक्शन होगा।

महाराष्ट्र के कोल्हापुर में टीपू सुल्तान और औरंगजेब की तस्वीरों के साथ आपत्तिजनक ऑडियो संदेश सोशल मीडिया पर पोस्ट करने का मामला सामने आया है। इस पर डिप्टी सीएम देवेंद्र फड़णवीस ने कहा कि कुछ जिलों में औरंगजेब की औलादें पैदा हो गई हैं। जो कानून हाथ में लेगा उस पर एक्शन होगा। समाज में दुर्भावना फैलाने की साजिश की गई। कुछ लोग महाराष्ट्र का माहौल खराब करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि औरंगजेब की तारीफ करने वालों के लिए महाराष्ट्र में कोई माफी नहीं है। पुलिस भी कार्रवाई कर रही है। साथ ही यह सुनिश्चित करना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है कि लोग भी शांति बनाए रखें, कहीं कोई अप्रिय घटना न हो। उपमुख्यमंत्री ने गृह विभाग को दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

एफआईआर दर्ज, 5 लोगों को हिरासत में

औरंगजेब और टीपू सुल्तान के पोस्टर के मामले में एफआईआर दर्ज की गई है। पोस्टर को लेकर जश्न मनाने पर एफआईआर दर्ज की गई है। औरंगजेब और टीपू सुल्तान के पोस्टर के साथ जानबूझकर जश्न मनाया गया है। एफआईआर के मुताबिक हिंदू धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप है। फरहान और मोमीन के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस के मुताबिक 5 लोगों को हिरासत में लिआ गया।

End of Feed