आतंकी बनाने के लिए युवाओं को पाकिस्तान भेजता था अतीक अहमद! बदले में मिलती थी...

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Apr 30, 2023, 08:16 PM IST

माफिया अतीक अहमद और अशरफ अहमद की मौत के बाद लगातार एक के बाद एक नए-नए खुलासे हो रहे हैं। दोनों को लेकर यूपी एटीएस की जांच में बड़ा खुलासा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एटीएस की अब तक की जांच में पता चला है कि दोनों भाई मुस्लिम युवाओं को विदेश भेजकर आतंकी संगठन से जोड़ते थे।

यूपी के माफिया डॉन अतीक अहमद के पाकिस्तान कनेक्शन के बारे में तो सभी को पहले से ही पता है, पाकिस्तान से ही उसके पास हथियार आते थे, लेकिन अब जो खुलासा हुआ है, उसे जानकार हर कोई हैरान है। पता चला है कि अतीक अहमद मुस्लिम युवाओं को आतंकी बनने के लिए पाकिस्तान भेजा करता था।

बदले में मिलता था हथियार

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एटीएस की अब तक की जांच में पता चला है कि दोनों भाई मुस्लिम युवाओं को विदेश भेजकर आतंकी संगठन से जोड़ते थे, इसके बदले में उन्हें हथियारों की खेप मिलती थी। ये हथियार पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए पंजाब भेजे जाते थे। एटीएस इस बात की जांच में जुटी है कि ऐसे कितने युवा हैं, जिन्हें अतीक और अशरफ ने आतंकी गतिविधियों में शामिल होने भेजा है।

End of Feed