गली के गुंडे से नेता तक का सफर: गिनते-गिनते थक जाएंगे अतीक अहमद और उसके भाई के गुनाह, गुरु को भी बीच सड़क मार दी थी गोली

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Apr 16, 2023, 09:01 PM IST

Atiq Ahmed Crime History: अतीक अहमद का परिवार गरीब था, पिता तांगा चलाकर परिवार का गुजारा करते थे। अतीक जब 10वीं में गया तो स्थानीय बदमाशों के साथ संगत लग गई, इसके बाद जब अतीक 10वीं में फेल हुआ तो पूरी तरह से अपराध की दुनिया में उतर गया। शुरुआत गली के गुंडे से हुई। पैसों की चाहत में लूट, अपहरण और रंगदारी करने लगा।

Atiq Ahmed Crime History: अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ अहमद के गुनाह इतने हैं कि आप गिनते-गिनते थक जाएंगे। एक दो नहीं बल्कि 100 से ज्यादा मामले इनके खिलाफ दर्ज थे। ये तो वो मामले हैं जो दर्ज हो पाए, न जाने ऐसे कितने ही मामले रहे होंगे जो आज तक इनके खौफ से पुलिस के पास पहुंच ही नहीं पाए। हाल ये था कि जज तक इनके मुकदमों से खुद को अलग कर लेते थे। प्रयागराज से अतीक अहमद ने जयराम की दुनिया में कदम रखा था और उसी प्रयागराज में उसका अंत भी हुआ है।

atiq ahmed crime history

अतीक अहमद की क्राइम हिस्ट्री

10वीं फेल था अतीक

अतीक अहमद का परिवार गरीब था, पिता तांगा चलाकर परिवार का गुजारा करते थे। अतीक जब 10वीं में गया तो स्थानीय बदमाशों के साथ संगत लग गई, इसके बाद जब अतीक 10वीं में फेल हुआ तो पूरी तरह से अपराध की दुनिया में उतर गया। शुरुआत गली के गुंडे से हुई। पैसों की चाहत में लूट, अपहरण और रंगदारी करने लगा। 17 साल की उम्र में पहला मर्डर

End of Feed