फैजाबाद सीट पर भाजपा की हार पर बोले अनिल विज, हो सकता है वहां नास्तिक रहते हों

हरियाणा के पूर्व गृह मंत्री अनिल विज ने फैजाबाद में हार पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि श्रीराम मंदिर बनने का लोग 500 सालों से इंतजार कर रहे थे। श्रीराम मंदिर अलग बात है, राजनीति अलग।

Anil Vij: उत्तर प्रदेश की फैजाबाद सीट पर भाजपा की करारी हार हुई है। यहा से भाजपा उम्मीदवार की हार पर हरियाणा के पूर्व गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि ये बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। हो सकता है वहां नास्तिक लोग रहते हों। श्रीराम मंदिर बनने का लोग 500 सालों से इंतजार कर रहे थे। श्रीराम मंदिर अलग बात है, राजनीति अलग। वहीं, हिमाचल प्रदेश से नवनिर्वाचित सांसद कंगना रनौत को चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर महिला सुरक्षाकर्मी द्वारा थप्पड़ मारे जाने को लेकर अनिल विज ने कहा है कि ये तरीका ठीक नहीं है। कानून के तहत उसके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

राहुल गांधी बताएं किस तरह का शेयर घोटाला हुआ

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ओर से 4 जून को शेयर बाजार में बड़े घोटाले के आरोप पर अनिल विज ने कहा कि राहुल गांधी बताएं कि किस तरह का घोटाला हुआ है। शेयर मार्किट है और अप-डाउन होता रहता है। कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा की ओर से आगामी विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत हासिल करने के दावे पर अनिल विज ने कहा कि हार और जीत का सही आकलन करना चाहिए और हम आकलन करेंगे। हमारा वोट प्रतिशत बढ़ा है। जहां-जहां कमी रही है, वहां-वहां पूरे दमखम से काम करेंगे और जीतेंगे।

End of Feed