Atal Bihari Vajpayee Jayanti: अटल बिहारी वाजपेयी की समाधि स्थल पहुंचे PM मोदी और अन्य मंत्री, अर्पित की श्रद्धांजलि

  • Authored by: किशोर जोशी
  • Updated Dec 25, 2022, 08:58 AM IST

Atal Bihari Vajpayee Birth Anniversary: देश आज पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती मना रहा है। बीजेपी इस दिन को गुड गवर्नेंस डे के रूप में मनाएगी। प्रधानमंत्री मोदी सहित बीजेपी के तमाम दिग्गज उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।

Atal Bihari Vajpayee Jayanti: देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती आज मनाई जा रही है। BJP इसे लेकर पूरे देश में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को पूर्व प्रधानमंत्री ‘भारत रत्न’ अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि भारत के लिए उनका योगदान अमिट है।उन्होंने एक ट्वीट में कहा, ‘अटल जी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि। भारत के लिए उनका योगदान अमिट है। उनका नेतृत्व और दृष्टिकोण लाखों लोगों को प्रेरित करता है।’ इसके बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, पीएम मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह औऱ गृह मंत्री अमित शाह सहित तमाम केंद्रीय मंत्री अटल बिहारी के समाधि स्थल 'सदैव अटल' में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में पहुंचे और उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। बीजेपी उनके जन्मदिन को सुशासन दिवस (Good Governance Day) के रूप में मनाती है। अटल की जयंती की पूर्व संध्या पर आयोजित कवि सम्मेलन में शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने कहा कि वाजपेयी ने देश के सामने विकास की नयी सोच रखी थी।

Sadaiv atal

श्रद्धांजलि अर्पित करती हुईं राष्ट्रपति मुर्मू औऱ पीएम मोदी

देशभर में कार्यक्रम

अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती मनाने को लेकर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) ने दिशा निर्देश भी जारी कर करते हुए उनके जन्मदिन को पार्टी स्तर पर पूरे देश में व्यापक रूप में मनाने का आग्रह किया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वो देशभर में कार्यक्रम चलाएं और इस दौरान मोदी सरकारी की योजनाओं, सुशासन और कामकाज को लेकर चर्चा करें। अटल बिहारी के जन्मदिन के मौके पर कविताओं पर आधारित काव्यांजलि कार्यक्रम को भी देश भर में आयोजित किए जा रहे हैं।

राहुल भी अर्पित करेंगे श्रद्धांजलि

कांग्रेस ने कहा कि पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) शनिवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू एवं लाल बहादुर शास्त्री के अलावा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दिग्गज नेता रह चुके अटल बिहारी वाजपेयी की समाधि पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने बताया कि राहुल ‘राष्ट्रीय स्मृति स्थल’ पहुंचकर वाजपेयी की समाधि पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

वर्ष 1924 में आज ही के दिन भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म हुआ था। वह भारतीय जनता पार्टी के संस्थापकों में एक थे। वह तीन बार देश के प्रधानमंत्री बने। उनका पहला कार्यकाल 1996 में मात्र 13 दिनों का था। इसके बाद, वह 1998 में फिर प्रधानमंत्री बनें और 13 महीने तक इस पद को संभाला। वर्ष 1999 में वह तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बने। वह पहले ऐसे गैर-कांग्रेसी नेता थे, जिन्होंने प्रधानमंत्री के रूप में अपना कार्यकाल पूरा किया।

End of Feed