पश्चिम बंगाल के बीरभूम में तारापीठ मंदिर के पास होटल में लगी भीषण आग, 8 तीर्थयात्रियों की मौत

कोलकाता की एक महिला, जो आग से बच निकलने में कामयाब रही, होटल के अंदर मची अफरा-तफरी को याद करते हुए बताया कि अचानक पूरा होटल धुएं से भर गया।

Fire in Birbhum Hotel: पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में सोमवार तड़के एक होटल में लगी आग में कम से कम 8 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि तारापीठ मंदिर नगर में स्थित चार मंजिला होटल के भूतल पर सुबह करीब 5 बजे आग लगी, जब अधिकांश मेहमान सो रहे थे। दमकलकर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे और उन्होंने आग पर काबू पा लिया। घायलों को रामपुरहाट सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल के सूत्रों ने पहले बताया था कि आग में पांच लोगों की मौत हुई है। हालांकि, पुलिस ने बाद में मृतकों की संख्या 8 बताई। होटल अधिकारियों ने दावा किया कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी।

Death infire

बीरभूम में होटल में लगी आग से 7 की मौत

मृतकों की संख्या सात पहुंची

एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, मृतकों की संख्या अब सात है। होटल अधिकारियों ने दावा किया कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी थी। कोलकाता की एक महिला, जो आग से बच निकलने में कामयाब रही, होटल के अंदर मची अफरा-तफरी को याद करते हुए बताया कि अचानक पूरा होटल धुएं से भर गया। सांस लेना मुश्किल हो रहा था और बाहर निकलने का रास्ता ढूंढना भी मुश्किल था। अधिकारियों ने बताया कि मृतकों में से कुछ तीर्थयात्री थे जो प्रसिद्ध काली मंदिर में पूजा-अर्चना करने आए थे।

End of Feed