लालू परिवार पर ED की बड़ी कार्रवाई, नौकरी के बदले जमीन मामले में 6 करोड़ मूल्य की संपत्तियां जब्त

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 31, 2023, 05:12 PM IST

Land For Job Scam : जानकारी के मुताबिक ईडी ने गाजियाबाद, पटना, महुआबाग और दानापुर में संपत्तियों को जब्त किया है। इसके अलावा यूपी में लालू की बेटी हेमा यादव और तेजस्वी यादव की दिल्ली स्थित एक प्रॉपर्टी को भी अटैच किया है।

Land For Job Scam : नौकरी के बदले जमीन मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने लालू यादव और उनके परिवार से जुड़ी संपत्तियों पर कार्रवाई की है। बताया जा रहा है कि जांच एजेंसी ने लालू और उनके परिवार से जुड़ी करीब छह करोड़ रुपए की संपत्तियों को जब्त किया है। जानकारी के मुताबिक ईडी ने गाजियाबाद, पटना, महुआबाग और दानापुर में संपत्तियों को जब्त किया है। इसके अलावा यूपी में लालू की बेटी हेमा यादव और तेजस्वी यादव की दिल्ली स्थित एक प्रॉपर्टी को भी अटैच किया है।

Lalu Yadav

लालू परिवार से जुड़ी संपत्तियां हुईं जब्त।

क्या है लैंड फॉर जॉब स्कैम

मई 2022 में, सीबीआई ने लालू राबड़ी और उनकी बेटियों मीसा भारती और हेमा यादव के खिलाफ भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया गया। जिसमें आरोप लगाया गया कि उन्होंने केंद्रीय रेल मंत्री के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान नौकरियों के बदले जमीन के भूखंड स्वीकार किए। जांच एजेंसी के मुताबिक जब लालू केंद्रीय मंत्री थे तब पटना के करीब 12 लोगों को रेलवे में ग्रुप डी के पदों पर नियुक्त किया गया था। इन नियुक्तियों के एवज में आरोपी को शहर व अन्य जगहों पर सात प्लॉट जमीन बेहद कम कीमत पर मिली।

End of Feed