असम ट्रेन हादसा: किसने बंद किया था कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस का मेन ब्रेकिंग सिस्टम? शुरुआती जांच में बड़ा खुलासा

Assam Train accident: असम के डिगारू में कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि 'बीपी एंगल कॉक' बंद होने के कारण मुख्य ब्रेक प्रणाली विफल हो गई थी, जिससे यह दुर्घटना हुई।

Assam Train accident: असम के डिगारू रेलवे स्टेशन पर 11 नवंबर को कोलकाता-सायरंग एक्सप्रेस के पटरी से उतरने की घटना की प्रारंभिक जांच में ट्रेन की मुख्य ब्रेक प्रणाली में खराबी को दुर्घटना का संभावित कारण बताया गया है। छह सदस्यीय जांच दल ने अपनी रिपोर्ट में पाया कि डिब्बों में ब्रेक लगाने के लिए मुख्य रूप से जिम्मेदार प्रणाली इंजन में बंद स्थिति में थी, जिसे तकनीकी भाषा में ’बीपी एंगल कॉक’ कहा जाता है। अब सवाल ये है कि आखिर किसने कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस का मेन ब्रेकिंग सिस्टम को बंद किया था?

assam train accident

असम ट्रेन हादसे की शुरुआती जांच में ब्रेकिंग सिस्टम पर उठे सवाल (फोटो- PTI)

पहले से ही बंद था एंगल कॉक

दुर्घटना के दिन जांच दल की ओर से तैयार किए गए संयुक्त नोट में कहा गया है, ’’दुर्घटना का यह कारण हो सकता है, क्योंकि इंजन का एफपी/बीपी एंगल कॉक बंद स्थिति में होने के कारण संभव है कि ब्रेक नहीं लगे हों।’’ इसमें आगे कहा गया है कि ट्रेन के चालक दल ने ब्रेक लगाने की कोशिश की थी, ’’लेकिन संभव है कि ब्रेक नहीं लगे हों, क्योंकि एंगल कॉक पहले से ही बंद स्थिति में था।’’

End of Feed