अगले पांच वर्षों में असम पूर्वी और पूर्वोत्तर क्षेत्र का बन जाएगा औद्योगिक केंद्र: अमित शाह

Assam Police Battalion New Campus: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि अगले पांच वर्षों में असम पूर्वी और पूर्वोत्तर क्षेत्र का औद्योगिक केंद्र बन जाएगा।

Assam Police Battalion New Campus: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को असम पुलिस बटालियन के नए परिसर की आधारशिला रखी। इस दौरान, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य सहित कई नेतागण मौजूद रहे। इस मौके पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि अगले पांच वर्षों में असम पूर्वी और पूर्वोत्तर क्षेत्र का औद्योगिक केंद्र बन जाएगा।

Amit Shah

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (फोटो साभार:@AmitShah)

उन्होंने कहा कि असम पुलिस की 10वीं बटालियन का नया परिसर घुसपैठियों के अतिक्रमण से मुक्त कराई गई भूमि पर विकसित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि घुसपैठियों के निवास की वजह से असम और पूरे देश की सुरक्षा को बहुत बड़ा खतरा था, क्योंकि इसी सड़क से एक्सप्रेस-वे जाने वाला है।

End of Feed