दूसरी शादी पर सख्त असम सरकार, बोले CM हिमंता बिस्वा सरमा- सरकारी कर्मचारियों को सेकंड मैरिज के लिए लेनी होगी अनुमति

  • Edited by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Oct 27, 2023, 06:35 PM IST

Assam Second Marriage Law: असम कार्मिक विभाग ने 20 अक्टूबर को एक कार्यालय ज्ञापन के जरिये कर्मचारियों को निर्देश दिया है कि जीवनसाथी के जीवित रहने की स्थिति में दूसरी शादी करने से पहले उन्हें सरकार की अनुमति लेनी होगी।

Assam Second Marriage Law: असम की बीजेपी सरकार राज्य में दूसरी शादी करने के सख्त खिलाफ दिख रही है। असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा लगातार इसके खिलाफ मुहीम चलाते दिख रहे हैं। अब असम ने एक आदेश जारी करते हुए कहा कि सरकारी कर्मचारियों को दूसरी शादी करने के लिए सरकार की अनुमति लेनी होगी। ऐसा नहीं करने पर कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।

assam second marriage

असम में अब दूसरी शादी करने के लिए सरकारी कर्मचारियों को लेनी होगी अनुमति (फोटो- @himantabiswasarma & Pixabay)

End of Feed