क्राइम

फिर मदरसे में हैवानियत आई सामने, इस बार लड़के बने शिकार, 10 छात्रों के साथ अप्राकृतिक यौनाचार

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Oct 24, 2023, 06:40 PM IST

घटना गुजरात के जूनागढ़ जिले की है। यहां एक मदरसे के 25 वर्षीय शिक्षक को कम से कम 10 नाबालिग छात्रों के साथ दुष्कर्म किया है। इस आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Image

गुजरात के मदरसे में लड़कों के साथ रेप

Photo : BCCL

इन दिनों मदरसों में रेप की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। बिहार से लेकर यूपी तक और दिल्ली से लेकर केरल तक के मदरसों में बच्चियों के साथ बलात्कार की घटना हो चुकी है। अब गुजरात के एक मदरसे से हैवानियत की घटना सामने आई है। जहां एक दो नहीं बल्कि 10 लड़कों के साथ रेप किया गया है। मदरसे में पढ़ने वाले 10 बच्चों के साथ अप्राकृतिक तरीके से सेक्स किया गया है।

ट्रस्टी भी गिरफ्तार

घटना गुजरात के जूनागढ़ जिले की है। यहां एक मदरसे के 25 वर्षीय शिक्षक को कम से कम 10 नाबालिग छात्रों के साथ दुष्कर्म किया है। इस आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जूनागढ़ जिला पुलिस ने सोमवार को एक बयान में कहा कि मौलाना (शिक्षक) के अलावा पुलिस ने शिक्षक के खिलाफ छात्रों की शिकायतों के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं करने के आरोप में मदरसे के 55 वर्षीय ट्रस्टी को भी गिरफ्तार किया है।

इन धाराओं में मामला दर्ज

बयान में कहा गया है कि मौलाना को सूरत में उसके ठिकाने से पकड़ा गया, जबकि मदरसा ट्रस्टी को रविवार को जूनागढ़ में एक स्थान से पकड़ा गया। बयान के अनुसार, 17 वर्षीय लड़के की शिकायत के आधार पर, मंगरोल पुलिस ने रविवार को दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 377 (अप्राकृतिक संभोग), 323 (हमला), 506-2 (आपराधिक धमकी) और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत प्राथमिकी दर्ज की है । जूनागढ़ के पुलिस अधीक्षक हर्षद मेहता ने मदरसा का दौरा किया और छात्रों के माता-पिता को पुलिस की ओर से निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया ।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article