Pawan Khera: पवन खेड़ा पर आया संकट, असम पुलिस पहुंची घर, सीएम हिमंता की पत्नी पर लगाए थे गंभीर आरोप

Pawan Khera: कहा जा रहा है कि असम पुलिस पवन खेड़ा के आरोप भरे बयानों के सिलसिले में उनसे पूछताछ करेगी। इससे पहले सीएम हिमंता ने कहा था कि वह पवन खेड़ा को पवन पेड़ा बना देंगे।

Himanta vs Khera: असम विधानसभा चुनाव में आरोप-प्रत्यारोप की सियासी गर्मी अब नेताओं को झुलसाने लगी है। इसी सिलसिले में कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा असम के मुख्यमंत्री की पत्नी पर आरोप लगाने के बाद मुश्किल में घिरते नजर आ रहे हैं। पवन खेड़ा के घर असम पुलिस पहुंची है। निजामउद्दीन ईस्ट में पवन खेड़ा के घर पर असम पुलिस की करीब 4 लोगों की टीम आई है। दिल्ली पुलिस सिर्फ असिस्ट करने के लिए गई है। कहा जा रहा है कि उनके आरोप भरे बयान के सिलसिले में उनसे पूछताछ की जाएगी। इससे पहले सीएम हिमंता ने कहा था कि वह पवन खेड़ा को पवन पेड़ा बना देंगे।

pawan khera

पवन खेड़ा पर आई मुसीबत

कांग्रेस ने सीएम हिमंता पर लगाए आरोप

कांग्रेस ने मंगलवार को दावा किया कि असम पुलिस के अधिकारी पार्टी नेता पवन खेड़ा को गिरफ्तार करने दिल्ली स्थित उनके आवास पर पहुंचे हैं जो इस बात का सबूत है कि मुख्यमंत्री हिमंत सरमा हताश और परेशान हैं क्योंकि विधानसभा चुनाव में उनकी हार तय नजर आ रही है। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने यह दावा भी किया कि विपक्ष की आवाज दबाने के लिए राज्य मशीनरी का दुरुपयोग किया जा रहा है। रमेश ने एक्स पर पोस्ट किया, जनहित में बुनियादी सवाल पूछने पर मेरे सहयोगी पवन खेड़ा को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस अधिकारियों की पूरी फौज की तैनाती यह साबित करती है कि असम के मुख्यमंत्री हताश और परेशान हैं।

End of Feed