असम: प्रधानमंत्री मोदी ने रखी काजीरंगा एलिवेटेड कॉरिडोर की आधारशिला, 2 अमृत भारत ट्रेनों को भी दिखाई हरी झंडी

एक्स पर एक पोस्ट में पीएम मोदी ने लिखा, आज असम के कालियाबोर में महत्वपूर्ण विकास कार्यों के भूमि पूजन के लिए उपस्थित होने का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं, जिसमें काजीरंगा के ऊपर से गुजरने वाला 35 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड कॉरिडोर भी शामिल है।

PM Modi in Assam: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय असम दौरे पर हैं और इस दौरान उन्होंने आज रविवार को कई महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया। प्रधानमंत्री मोदी ने आज कालियाबोर, असम में 6,950 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली काजीरंगा एलिवेटेड कॉरिडोर परियोजना (एनएच-715 के कालियाबोर-नुमालीगढ़ खंड का 4-लेन विस्तार) की आधारशिला रखी। इसके अलावा 2 अमृत भारत ट्रेनों को भी हरी झंडी दिखाई। इससे पहले एक्स पर एक पोस्ट में पीएम मोदी ने लिखा, आज असम के कालियाबोर में महत्वपूर्ण विकास कार्यों के भूमि पूजन के लिए उपस्थित होने का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं, जिसमें काजीरंगा के ऊपर से गुजरने वाला 35 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड कॉरिडोर भी शामिल है। इससे जानवरों की सुरक्षा में काफी मदद मिलेगी, खासकर मानसून के मौसम में। कार्यक्रम के दौरान, अमृत भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई जाएगी, जिससे असम के लोगों के लिए संपर्क में सुधार होगा।

PM Narendra Modi in Assam

असम दौरे पर पीएम मोदी

काजीरंगा एलिवेटेड कॉरिडोर परियोजना का शिलान्यास

आज सुबह करीब 11 बजे प्रधानमंत्री 6,950 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली काजीरंगा एलिवेटेड कॉरिडोर परियोजना (एनएचएम-715 के कालियाबोर-नुमालीगढ़ खंड का 4-लेन निर्माण) की आधारशिला रखी। उन्होंने नागांव जिले के कालियाबोर में 2 नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को भी हरी झंडी दिखाई।

End of Feed