Assam Flood Update: असम में बाढ़ की स्थिति में हुआ थोड़ा सुधार, 4 दिन बाद खुले कामाख्या मंदिर के दरवाजे

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Jun 26, 2023, 11:04 PM IST

Assam Flood Update: असम में भीषण बाढ़ से लोगों को राहत मिली है ब्रह्मपुत्र समेत नदियों के जलस्तर में गिरावट आई है। अब प्रभावित लोगों संख्या घटकर 1 लाख 55 हजार हो गई है। स्थिति में सुधार को देखते हुए श्रद्धालुओं के लिए कामाख्या मंदिर के दरवाजे खोल दिए गए।

Assam Flood Update: असम में बाढ़ की स्थिति में सुधार हुआ है प्रभावित लोगों की संख्या घटकर अब 1.55 लाख हो गई है। दो दिन पहले तक यह संख्या 4,07,700 थी। 15 जिले बाढ़ से प्रभावित हुए थे। रिपोर्ट के मुताबिक अब 11 जिलों में बाढ़ से कुल 1,55,896 लोग प्रभावित हैं जिनमें 73,915 पुरुष, 70,346 महिलाएं और 11,935 बच्चे प्रभावित हैं। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (ASDMA) की रिपोर्ट के मुताबिक बाढ़ से बजाली, बक्सा, बारपेटा, दरांग, डिब्रूगढ़, गोलाघाट, कामरूप, लखीमपुर, नगांव, नलबाड़ी और तामुलपुर जिले प्रभावित हुए हैं। ब्रह्मपुत्र नदी और उसकी सहायक नदियों के जलस्तर में कमी आई है और वे कहीं भी खतरे के निशान से ऊपर नहीं बह रही हैं। नदियों के जल स्तर घटने के बाद चार दिन बाद श्रद्धालुओं के लिए कामाख्या मंदिर के दरवाजे खोल दिए गए।

Assam Flood update, Kamakhya Mandir

Assam Flood update: असम में बाढ़ से राहत मिलने के बाद कमख्या मंदिर के दरवाजे खुले (तस्वीर-ट्विटर)

असम में बाढ़ ने मचाई भारी तबाही

भीषण बाढ़ से असम के दरांग जिले में तीन तटबंध टूट गए, जबकि नलबाड़ी में 7 तटबंध प्रभावित हुए। नलबाड़ी और तामुलपुर में घर क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि बारपेटा, बोंगाईगांव, धुबरी, गोलाघाट, करीमगंज और नलबाड़ी में सड़कें और बोंगाईगांव और कोकराझार में पुल भी बाढ़ के पानी से क्षतिग्रस्त हो गए। बिस्वनाथ, चिरांग, धुबरी, डिब्रूगढ़, माजुली, सोनितपुर और तामुलपुर से कटाव की सूचना मिली है। राहत और बचाव अभियान चलाने के लिए एनडीआरएफ की 10 टीम तैनात की गई। भीषण बाढ़ से जूझ रहे असम में 120 से अधिक लोगों की जान बचाई। हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। तीन लोगों की जान गई। जान-माल को भारी नुकसान से बचाया गया।

End of Feed