असमः बुरे फंसे कांग्रेस के गौरव गोगोई! बोलीं CM की पत्नी-10 करोड़ की मानहानि का करूंगी केस, जानिए क्या है मामला

  • Edited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 14, 2023, 09:34 PM IST

सीएम की पत्नी को प्रधानमंत्री किसान संपदा योजना के तहत कथित तौर पर कर्ज से जुड़ी रियायत दिए जाने के मुद्दे को लेकर बुधवार से ही हिमंत विश्व शर्मा और गोगोई के बीच सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर जुबानी जंग छिड़ गई थी।

संसद के निचले सदन लोकसभा में कांग्रेस के उप-नेता गौरव गोगोई सियासी तौर पर बुरी तरह फंस सकते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की पत्नी रिंकी भुइयां सरमा ने कांग्रेस सांसद के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर करने का फैसला लिया है। उन्होंने बुधवार (13 सितंबर, 2023) को कहा कि वह उनकी कंपनी के खिलाफ कथित ‘मिथ्या अभियान’ चलाने के लिए गोगोई के खिलाफ 10 करोड़ रुपए की मानहानि का मुकदमा दायर करेंगी।

Riniki Bhuyan Sarma

असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा की पत्नी रिंकी भुइयां शर्मा हैं। (फाइल)

भुइयां के बयान में आरोप लगाया गया कि गोगोई ने एक महिला उद्यमी की अगुवाई वाली असम की 17 साल पुरानी कंपनी को बदनाम करने के इरादे से उस पर हमला किया है, जिसने कानून के हर पहलू का पालन किया है। वह बोलीं, ‘‘सांसद गोगोई की ओर से इस मिथ्या अभियान से अपने मेहनती कर्मचारियों की प्रतिष्ठा की रक्षा करने के लिए, मैं अदालत में उनके खिलाफ 10 करोड़ रुपये का मुकदमा दायर करने के लिए बाध्य हूं।’’

End of Feed