हिमंता बिस्वा सरमा शपथ ग्रहण समारोह: हिमंता बिस्वा सरमा ने लगातार दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली, रचा नया इतिहास
- असम में हिमंता बिस्वा सरमा ने आज दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली
- यह भारतीय जनता पार्टी नीत एनडीए सरकार का राज्य में लगातार तीसरा कार्यकाल
- शपथ ग्रहण समारोह खानापारा, गुवाहाटी में आयोजित हुआ
- नरेन्द्र मोदी, अमित शाह, राजनाथ सिंह, निर्मला सीतारमण सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल
सीएम हिमंत और नए मंत्रियों के साथ पीएम मोदी
असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा की कैबिनेट में बीजेपी के रामेश्वर तेली ने मंत्री पद की शपथ ली
गुवाहाटी: हिमंत बिस्वा सरमा ने लगातार दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद पीएम नरेंद्र मोदी का अभिवादन किया।
पीएम मोदी ने दी हिमंता को बधाई
Assam CM Oath Ceremony Live: हिमंता बिस्वा सरमा ने ली शपथ
हिमंता बिस्वा सरमा शपथ ग्रहण समारोह LIVE: चार विधायकों ने ली मंत्रिपद की शपथ
हिमंता सरमा के साथ 4 और विधायकों ने भी मंत्रिपद की शपथ ली है। ये विधायक हैं- - रामेश्वर तेली, अतुल बोरा, चरण बोरो और श्रीमती अजंता नेओग।Assam CM Oath Ceremony Live: हिमंता ने बनाया नया रिकॉर्ड
आज असम सीएम पद की शपथ लेने के साथ ही हिमंता सरमा ने नया इतिहास रचा है। वह असम के पहले गैर कांग्रेसी सीएम हैं जिन्होंने लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री बनने का रिकॉर्ड कायम किया है। हिमंता 2016 में बीजेपी में शामिल हुए थे और पार्टी को जबरदस्त जीत दिलाई थी। पांच साल बाद 2021 में अगले चुनाव में वह असम के सीएम बने।हिमंता ने दूसरी बार ली असम सीएम पद की शपथ
गुवाहाटी: हिमंता बिस्वा सरमा ने लगातार दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली
हिमंता बिस्वा सरमा शपथ ग्रहण समारोह LIVE: हिमंता बिस्वा सरमा ले रहे असम सीएम पद की शपथ
हिमंता बिस्वा सरमा ले रहे असम सीएम पद की शपथ, PM मोदी और अमित शाह समेत कई दिग्गज मौजूदगुवाहाटी, असम: मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार हिमंता बिस्वा सरमा के परिवार के सदस्य शपथ ग्रहण समारोह के लिए खानापारा स्थित पशु चिकित्सा महाविद्यालय के मैदान पहुंचे। उनकी बेटी सुकन्या सरमा ने कहा, हम यहां आकर बहुत खुश और उत्साहित हैं। उनकी पत्नी रिनिकी भुयान ने कहा, यह बहुत खुशी का क्षण है।
शपथ ग्रहण समारोह के लिए पहुंचा हिमंता का परिवार
हिमंता बिस्वा सरमा शपथ ग्रहण समारोह LIVE: मनोनीत मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के परिवार के सदस्य शपथ ग्रहण समारोह के लिए खानापारा स्थित वेटरनरी कॉलेज मैदान में पहुंचे। उनकी बेटी सुकन्या सरमा ने कहा, "यहां आकर हम बहुत खुश और आनंदित महसूस कर रहे हैं।" उनकी पत्नी रिनिकी भुइयां सरमा ने कहा, "यह बहुत ही खुशी का पल है।"मां कामाख्या को प्रणाम करता हूं-हिमंता
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने कहा, "मैं मां कामाख्या को प्रणाम करता हूं। मैं असम की जनता को बधाई देता हूं। सिर्फ असम ही नहीं, पश्चिम बंगाल में भाजपा की शानदार जीत में असम के भाजपा कार्यकर्ताओं का भी भरपूर सहयोग रहा। ओडिशा, बिहार, असम और सिक्किम पूर्वोत्तर के विकास के लिए मिलकर काम करेंगे। हिमंता जी मेरे बड़े भाई हैं और हमारे बहुत अच्छे संबंध हैं। मैं उनके काम करने के तरीके को देखकर बहुत कुछ सीखता हूं। वे बहुत ही सरल स्वभाव के व्यक्ति हैं।" "जब से भाजपा असम और त्रिपुरा में सत्ता में आई है, घुसपैठियों की समस्या समाप्त हो गई है। बंगाल में एक ऐसी सरकार थी जिसने बीएसएफ को जमीन तक आवंटित नहीं की थी। घुसपैठियों के संबंध में असम द्वारा उठाए गए कदम पश्चिम बंगाल में भी उठाए जाएंगे।"असम: अडानी डिफेंस एंड एयरोस्पेस के निदेशक, जीत अडानी, हिमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व वाली असम सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने के लिए गुवाहाटी पहुंचे।
गुवाहाटी, असम: पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद जैन कटारिया भी हिमंता बिस्वा सरमा के नेतृत्व वाली असम सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए गुवाहाटी पहुंचे। उन्होंने कहा, असम के लोगों से मेरा व्यक्तिगत जुड़ाव है क्योंकि मैं राज्य का राज्यपाल था।
Assam CM Oath Ceremony Live: पीएम मोदी कल रात गुवाहाटी पहुंचे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी असम में भाजपा के नेतृत्व वाली तीसरी एनडीए सरकार के शपथ ग्रहण समारोह से पहले सोमवार रात गुवाहाटी पहुंचे। लोकप्रिय गोपीनाथ बोरदोलोई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मुख्यमंत्री पद के लिए नामित हिमंता बिस्वा सरमा और अन्य भाजपा नेताओं ने मोदी का स्वागत किया। प्रधानमंत्री एनडीए सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे, जिसका नेतृत्व सरमा लगातार दूसरी बार करेंगे। वह शहर के खानापारा इलाके के कोइनाधोरा स्थित राज्य अतिथि गृह में रात बिताएंगे। सरमा के मुख्यमंत्री बनने के अलावा, चार और विधायक - भाजपा के दो और उसके सहयोगी एजीपी और बीपीएफ से एक-एक - शपथ लेंगे।असम: भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर हिमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व वाली असम सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने के लिए गुवाहाटी पहुंचे
गुवाहाटी, असम- दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने मां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना की
गुवाहाटी के खानपारा पशु चिकित्सा महाविद्यालय के मैदान में शपथ ग्रहण समारोह
गुवाहाटी के खानपारा पशु चिकित्सा महाविद्यालय के मैदान में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें हजारों लोगों के लिए व्यापक व्यवस्था की गई है और विभिन्न गणमान्य व्यक्तियों के लिए अलग-अलग मंच भी बनाए गए हैं। विधानसभा चुनावों में एनडीए ने दो-तिहाई बहुमत हासिल किया था। भाजपा को 82 सीटें मिलीं, जबकि उसके सहयोगी असम गण परिषद और बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट ने 126 सदस्यीय विधानसभा में 10-10 सीटें जीतीं।Assam CM Oath Ceremony Live: वैष्णव मठों के प्रमुख भी पहुंचेंगे
इससे पहले दिन में शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों की समीक्षा करते हुए सरमा ने कहा था कि पीएम मोदी के अलावा रक्षा मंत्री, केंद्रीय गृह और वित्त मंत्री, एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री भी इस अवसर पर उपस्थित रहेंगे। उन्होंने आगे कहा कि कई शीर्ष उद्योगपति, विदेशी राजदूत, 'सत्राधिकार' (वैष्णव मठों के प्रमुख), पार्टी कार्यकर्ता और अन्य लोग भी उपस्थित रहेंगे। सरमा ने बताया कि एनडीए से बाहर के नेताओं में मिजोरम के मुख्यमंत्री भी समारोह में शामिल होंगे।Assam CM Oath Ceremony Live: 2016 में भी स्पीकर थे रंजीत दास
रंजीत दास उस समय स्पीकर थे जब भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए ने 2016 में पहली बार राज्य में सत्ता हासिल की थी। वे पिछली दोनों सरकारों में राज्य मंत्रिमंडल में मंत्री रह चुके हैं। सरमा ने आगे कहा, मेरी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं उन सभी को। हम सब मिलकर एक मजबूत, अधिक विकसित और समृद्ध असम के लिए पूरी लगन से काम करते रहेंगे।अतुल बोरा असम गण परिषद (एजीपी) के अध्यक्ष
Assam CM Oath Ceremony Live: अतुल बोरा असम गण परिषद (एजीपी) के अध्यक्ष हैं और बोरो बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (बीपीएफ) के विधायक हैं। दोनों ही पूर्व एनडीए सरकार में मंत्री रह चुके हैं। नियोग भी पिछली सरकार में मंत्री थे। तेली पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री हैं, जिन्होंने 2026 के चुनावों में राज्य राजनीति में वापसी की। हिमंता सरमा ने कहा, मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि माननीय विधायक रंजीत दास असम विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए हमारे उम्मीदवार होंगे।दिल्ली: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी असम सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए गुवाहाटी रवाना हुए।
Assam CM Oath Ceremony Live: चार मंत्री भी लेंगे हिमंता के साथ शपथ
पूर्व मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता रणजीत कुमार दास राज्य विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए एनडीए के उम्मीदवार होंगे, हिमंता सरमा ने X पर एक पोस्ट में यह जानकारी दी।हिमंता सरमा ने कहा, यह घोषणा करते हुए मुझे खुशी हो रही है कि मेरे चार सहयोगी कल माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की उपस्थिति में मेरे साथ मंत्री पद की शपथ लेंगे - श्री रामेश्वर तेली, श्री अतुल बोरा, श्री चरण बोरो और श्रीमती अजंता नेओग।
Assam CM Oath Ceremony Live: असम की भूमि, पहचान और भविष्य से कोई समझौता नहीं: हिमंता
सरमा पहले ही कह चुके हैं कि नयी सरकार विकास कार्यों को आगे बढ़ाएगी और असम को प्रगति की दिशा में ले जाएगी। उन्होंने सोमवार को एक्स पर एक पोस्ट में इसी बात को दोहराते हुए लिखा, असम की भूमि, पहचान और भविष्य पर कोई समझौता नहीं किया जा सकता। 1.5 लाख बीघा भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराने के बाद, राजग असम के लोगों के लिए पांच लाख बीघा और भूमि वापस दिलाने के दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है। क्योंकि हमारे लिए जाति, माटी, बेटी सर्वोपरि हैं।Assam CM Oath Ceremony Live: मंत्रिपरिषद के नए सदस्यों के शपथ ग्रहण की संभावना
हिमंता सरमा के साथ ही मंत्रिपरिषद के नए सदस्यों के शपथ ग्रहण करने की भी संभावना है, जिसमें सभी गठबंधन सहयोगियों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। शपथ ग्रहण समारोह के बाद सरमा द्वारा नयी सरकार के पहले 100 दिन की प्राथमिकताओं को प्रस्तुत करने की उम्मीद है। इनमें भूमि अधिकारों और अतिक्रमण हटाने के अभियानों से संबंधित प्रतिबद्धताएं भी शामिल होंगी। यह प्रचंड चुनावी जीत पहचान, भूमि और सुरक्षा के मुद्दों को उठाते हुए चलाए गए प्रचार अभियान के बाद मिली है।Assam CM Oath Ceremony Live: एनडीए ने 102 सीटों पर जीत दर्ज की
एनडीए में भाजपा, असम गण परिषद (अगप) और बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (बीपीएफ) शामिल हैं। गठबंधन ने 126 सदस्यीय विधानसभा में रिकॉर्ड 102 सीट पर जीत दर्ज की। भाजपा ने अकेले 82 सीट जीतकर राज्य में पहली बार अपने दम पर बहुमत हासिल किया, जबकि अगप और बीपीएफ को 10-10 सीट मिलीं।Assam CM Oath Ceremony Live:लक्ष्मण प्रसाद आचार्य दिलाएंगे शपथ
राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य पूर्वाह्न 11 बजकर 40 मिनट पर शर्मा और नयी मंत्रिपरिषद के सदस्यों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। भाजपा नीत गठबंधन के 2016 में तत्कालीन मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल के नेतृत्व में पहली बार सत्ता में आने के बाद से यह राज्य में राजग का लगातार तीसरा कार्यकाल होगा।Assam CM Oath Ceremony Live: पीएम मोदी-अमित शाह समेत दिग्गजों का जमावड़ा
खानापारा के पशु चिकित्सा महाविद्यालय मैदान में होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, केंद्रीय मंत्री सर्वानंद सोनोवाल और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के साथ-साथ राजग शासित राज्यों के 40 से अधिक मुख्यमंत्रियों और उपमुख्यमंत्रियों के उपस्थित रहने की संभावना है।Assam CM Oath Ceremony Live: हिमंता बिस्वा सरमा की आज ताजपोशी
असम में मंगलवार को हिमंता बिस्वा सरमा (Himanta Biswa Sarma) दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इसके साथ ही राज्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) सरकार का लगातार तीसरा कार्यकाल शुरू होगा। इसी के साथ हिमंता गैर-कांग्रेसी सीएम के रूप में लगातार दूसरा कार्यकाल शुरू करने वाले पहले सीएम बनकर नया रिकॉर्ड बनाएंगे।CJP 2.O प्रदर्शन में क्यों शामिल नहीं हो रहे सोनम वांगचुक, शायराना अंदाज में बताई वजह
CJP Delhi Protest: 'जिंदगी जीने के दो ही तरीके होते हैं...', जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से पहले CJP फाउंडर अभिजीत दीपके ने क्या कहा?
'किसी के रोके नहीं रुकेगा, अब दिल्ली में देश जुटेगा...', CJP आंदोलन को अखिलेश यादव का समर्थन, BJP सरकार को दी ये चेतावनी
Delhi Jantar Mantar Protest Live Updates: दिल्ली के लिए रवाना हुए अभिजीत दिपके,जंतर-मंतर से लेकर सभी बॉर्डर पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम
पनामा के ध्वज वाले ऑयल टैंकर पर ड्रोन से हमला, केंद्रीय मंत्री सोनोवाल बोले-सभी 22 भारतीय क्रू सुरक्षित
© 2026 Times Horizon Private Limited
