Inside Story: अशोक गहलोत बनाम सचिन पायलट, जानें- क्यों नहीं बन पा रही है बात?

  • Authored by: गौरव श्रीवास्तव
  • Updated May 27, 2023, 10:27 AM IST

Ashok Gehlot Sachin Pilot Controversy: राजस्थान में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। लेकिन कांग्रेस के अंदर सब कुछ ठीक नहीं है। अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच तलवार खींची हुई है। कांग्रेस आलाकमान की तरफ से विवाद को दूर करने की कोशिश जा रही है। इन सबके बीच हम आपको बताएंगे कि आखिर बात क्यों नहीं बन पा रही है।

Ashok Gehlot Sachin Pilot Controversy: राजस्थान में गहलोत बनाम पायलट की जंग थम गई है या फिर सचिन पायलट विरोध का सुर अपनी ही सरकार के खिलाफ छेड़े रहेंगे? दिल्ली में होने वाली राजस्थान कांग्रेस की बैठक आखिर टल क्यों गई? ऐसे कई सवाल लोगों के मन में हैं जिनके सवाल आपको टाइम्स नाउ नवभारत देगा।दरअसल कांग्रेस आलाकमान आगामी चार राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारियों की आड़ में राजस्थान में गहलोत और पायलट के झगड़े को सुलझाने की कोशिश में लगा हुआ था। लेकिन परदे के पीछे चल रही बातचीत से समय रहते कोई हल नहीं निकाला जा सका। यही वजह रही कि राजस्थान के चक्कर में चारों चुनावी राज्यों की बैठकों को अगली तारीख तक के लिए टाल दिया गया। लेकिन पार्टी की तरफ से हवाला दिया गया कि पहले कर्नाटक के मन्त्रिमण्डल को अंतिम रूप दिया जाएगा उसके बाद ही चुनावी राज्यों को लेकर मंथन होगा।

कांग्रेस अध्यक्ष की चाह, गहलोत-पायलट में हो शांति समझौता

लंबे समय से राजस्थान में अशोक गहलोत बनाम सचिन पायलट का झगड़ा सड़कों पर कांग्रेस की किरकिरी कराता रहा है। ऐसे में कर्नाटक चुनाव की जीत के बाद पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे इस विवाद का अंत चाहते हैं। उनकी पहली कोशिश यही है कि गहलोत और सचिन एक बीच पावर शेयरिंग फॉर्मूला तय करके एक प्लेटफार्म पर लाया जाए। सूत्रों के मुताबिक खरगे चुनाव तक मुख्यमंत्री पद पर गहलोत बने रहे लेकिन साथ ही साथ पायलट कांग्रेस से बाहर न जाएं।

End of Feed