इस तारीफ के मायने क्या हैं, जब पीएम मोदी के लिए अशोक गहलोत ने पढ़े कसीदे

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 1, 2022, 02:24 PM IST

राजस्थान के बांसवाड़ा में सीएम अशोक गहलोत ने पीएम नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की। उन्होंने बताया कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की तारीफ के पीछे पीएम की नीति काम कर रही है।

सियासत में नेता तो वैसे एक दूसरे की आलोचना करते है, हालांकि कुछ मौकों पर सराहना भी। लेकिन जब नेता एक दूसरे की सराहना करते हैं तो उसके राजनीतिक मतलब निकलने शुरू हो जाते हैं। राजस्थान के बांसवाड़ा(banswara) जिले में मानगढ़ में ब्रिटिश सेना द्वारा मारे गए आदिवासियों के सम्मान के एक कार्यंक्रम में पीएम मोदी हिस्सा ले रहे थे। मंच पर राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत(Ashok Gehlot) भी शामिल थे। खुले मंच पर उन्होंने पीएम मोदी(Narendra Modi) की तारीफ की।

ashok gehlot-PM Modi

बांसवाड़ा में एक कार्यक्रम में पीएम मोदी और अशोक गहलोत

गहलोत ने पीएम मोदी की तारीफ की

End of Feed