Republic Day 2025: गणतंत्र दिवस पर विशेष अतिथि बनेंगी आशा वर्कर, पीएम मोदी को कहा- धन्यवाद

ASHA workers: गणतंत्र दिवस पर आशा वर्कर विशेष अतिथि बनेंगी। इसी बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं की सफलता में योगदान देने वाली उन आशा कार्यकर्ताओं को सम्मानित करने के लिए शनिवार को समारोह आयोजित किया जिन्हें 76वें गणतंत्र दिवस समारोह में विशेष तौर पर आमंत्रित किया गया है।

New Delhi: दिल्ली के कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस के मौके पर रविवार को आयोजित कार्यक्रम में आशा वर्कर्स को विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। राजस्थान, अलीगढ़, सोनीपत, गुरुग्राम, बहादुरगढ़, राजस्थान, छतरपुर, इटारसी से आशा वर्कर दिल्ली पहुंच गई हैं। कुछ आशा वर्कर राष्ट्रीय राजधानी से भी हैं।

ASHA workers

गणतंत्र दिवस पर आशा वर्कर विशेष अतिथि बनेंगी।

आशा वर्कर ने पीएम मोदी को कहा- धन्यवाद

राजस्थान से आई आशा वर्कर सीमा ने कहा, 'मुझे बहुत गर्व है कि केंद्र सरकार ने मुझे मेरे जीवन साथी के साथ विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया है। मैं एक आशा वर्कर हूं और चाहे केंद्र सरकार हो या राज्य सरकार, हम दोनों के लिए काम करते हैं। हमारा मुख्य कार्य मृत्यु दर, शिशु मृत्यु दर को कम करना, टीबी मुक्त भारत प्राप्त करना और पोलियो उन्मूलन करना है।' अलीगढ़ से आई राजबाला ने कहा कि हमें खुशी हो रही है कि हमें यहां बुलाया गया है। गणतंत्र दिवस की परेड देखने को मिलेगी।

End of Feed