पीएम मोदी के चीता छोड़ने के सामर्थ्य पर ओवैसी का तंज, पूछा और रेपिस्ट..

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 19, 2022, 02:15 PM IST

असदुद्दीन ओवैसी अपने बयानों के जरिए बीजेपी पर तंज पहले भी कसते रहे हैं।

गुजरात के गांधीनगर में डिफेंस एक्स्पो के उद्घाटन मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि देश काफी आगे बढ़ चुका है। पहले हम कबूतर छोड़ते थे। लेकिन अब देश में सामर्थ्य चीता छोड़ने का है। उनके इस बयान पर एआईएमआईएम के मुखिया असदुद्दीन ओवैसी ने तंज कसते हुए पूछा कि और रेपिस्ट। अब सवाल यह है कि ओवैसी ने आखिर और रेपिस्ट का जिक्र क्यों किया। दरअसल गुजरात के बिलकिस बानो केस में 11 आरोपियों के सिलसिले में गुजरात सरकार ने हाईकोर्ट में हलफनामा दिया और उसके बाद उन आरोपियों की रिहाई हो गई। पीड़ित पक्ष की तरफ से मामला सुप्रीम कोर्ट में गया और अदालत ने गुजरात सरकार से इस विषय में हलफनामा दायर करने के लिए कहा। गुजरात सरकार ने अपने हलफनामे में स्पष्ट किया है 11 आरोपियों की रिहाई तय नियमों के तहत हुई है। इसमें किसी तरह से पक्षपात नहीं किया गया है।

asaduddin owaisi

एआईएमआईएम के मुखिया हैं असदुद्दीन ओवैसी

वोटों की फसल काटने की कवायद

End of Feed