'सरकार जारी रखे ऑपरेशन सिंदूर', AIMIM चीफ ने पहलगाम आतंकी हमले का 'बदला' लेने की कही बात

वक्फ (संशोधन) अधिनियम के विरोध में बुधवार रात तेलंगाना के बोधन शहर में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि पहलगाम आतंकी हमला प्रधानमंत्री मोदी सरकार की सुरक्षा चूक का उदाहरण है। केंद्र की ओर इशारा करते हुए एआईएमआईएम अध्यक्ष ने कहा, 'पहलगाम का बदला लिया जाना चाहिए। ऑपरेशन सिंदूर जारी रखें। हम आपसे तब तक सवाल करेंगे जब तक वे चार आतंकवादी पकड़े नहीं जाते।

Asaduddin Owaisi : ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के मुखिया असदुद्दीन ओवोसी ने पहलगाम आतंकवादी हमले का 'बदला' लेने और 'ऑपरेशन सिंदूर' जारी रखने की बात कही है। तेलंगाना के बोधन कस्बे में एक जनसभा को संबोधित करते हुए ओवैसी ने बुधवार को आरोप लगाते हुए कहा कि पहलगाम में हुआ आतंकवादी हमला मोदी सरकार की सुरक्षा में चूक है। ओवैसी ने जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा के उस बयान पर निशाना साधा जिसमें उन्होंने 'सुरक्षा' में चूक होने की जिम्मेदारी ली है।

Asaduddin Owaisi

असदुद्दीन ओवैसी ने सुरक्षा में चूक पर उठाए सवाल। तस्वीर-पीटीआई

'राज्यपाल सिन्हा को अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए'

ओवैसी ने कहा कि आतंकवादी हमले के तीन महीने बाद सिन्हा जिम्मेदारी ले रहे हैं। 'सुरक्षा में चूक' के लिए यदि वह जिम्मेदार हैं तो उन्हें अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। ओवैसी ने कहा, 'पहलगाम आतंकवादी हमले का बदला लिया जाना चाहिए। सरकार को ऑपरेशन सिंदूर जारी रखना चाहिए। जब तक 26 भारतीयों की हत्या करने वाले आतंकवादी पकड़े और मारे नहीं जाते तब तक हम आपसे सवाल पूछते रहेंगे। पहलगाम मोदी सरकार की सुरक्षा में खामी की एक स्पष्ट मिसाल है।'

End of Feed