Owaisi Praise Mohammed Siraj: भारत ने बेहद रोमांचक पांचवें और अंतिम क्रिकेट टेस्ट मैच में मोहम्मद सिराज के करिश्माई प्रदर्शन से इंग्लैंड को छह रन से हराकर श्रृंखला 2-2 से बराबर कर दी, भारत की जीत से गदगद ओवैसी ने सिराज की खुलकर तारीफ की है, इसे लेकर उन्होंने एक ट्वीट किया है जो वायरल हो रहा है।
ओवैसी ने सिराज को लेकर काफी तारीफ की (फोटो: X)
ओवैसी ने सिराज को हैदराबादी अंदाज में बधाई देते हुए सोशल मीडिया पर लिखा- पूरा खोल दिया पाशा! बता दें कि ओवैसी पहले भी सिराज की तारीफ कर चुके हैं।
104 रन देकर पांच विकेट चटकाए
सिराज ने तूफानी गेंदबाजी का नजारा पेश करते हुए 104 रन देकर पांच विकेट चटकाए। मोहम्मद सिराज ने इस पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में कुल 23 विकेट लिए हैं और आखिरी टेस्ट मैच में मैन ऑफ द मैच बने ओवल टेस्ट की दूसरी पारी में उन्होंने पांच विकेट लिए।
मोहम्मद सिराज का जन्म हैदराबाद में ही हुआ
मोहम्मद सिराज तेलंगाना राज्य से आते हैं और उनका जन्म हैदराबाद में ही हुआ है यहां उनके पिता ऑटो चालक रहे हैं, मैच के बाद जब सिराज ने कहा कि 'असंभव' शब्द उनकी डिक्शनरी में नहीं है उनका कहना था कि वह हमेशा से इस बात में यकीन करते आए हैं कि वह भारत के लिए आखिरी टेस्ट किसी भी मोड़ पर जीत सकते हैं।
इस जीत के हीरो रहे मोहम्मद सिराज
भारत ने उतार-चढ़ाव से भरे बेहद रोमांचक मुकाबले में इंग्लैंड को 6 रन से हरा दिया। इस जीत के हीरो रहे मोहम्मद सिराज जिन्होंने दूसरी पारी में फाइफर सहित मैच में 9 विकेट चटकाए। इस जीत के साथ ही भारत ने 5 मैच की टेस्ट सीरीज में 1-2 से पिछड़ने के बावजूद 2-2 से बराबरी पर खत्म किया। इस सीरीज में जिस तरह से दोनों टीमों का प्रदर्शन रहा इसे हमेशा सबसे बेहतरीन टेस्ट सीरीज में गिना जाएगा, सिराज ने जिस तरह से इस सीरीज में गेंदबाजी की वह इसके हीरो रहे।
