अदालत में केजरीवाल की पेशी का वीडियो वायरल, सुनीता केजरीवाल सहित कई नेताओं के खिलाफ शिकायत कराई गई दर्ज

शिकायत में मामले में विस्तृत जांच और जानबूझकर अवहेलना करने के लिए सभी व्यक्तियों व राजनीतिक दलों के खिलाफ उचित कार्रवाई करने की मांग की गई है।

Arvind Kejriwal Video: दिल्ली शराब नीति मामले में गिरफ्तार दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अदालत में पेशी के दौरान सुनवाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के मामले में शिकायत दर्ज कराई गई है। दिल्ली हाई कोर्ट के वकील वकील वैभव सिंह ने मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री की पत्नी सुनीता केजरीवाल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। सुनीता केजरीवाल के साथ तिमारपुर की पार्षद प्रमिला गुप्ता और राजस्थान कांग्रेस की उपाध्यक्ष विनीता जैन सहित राजनीतिक दल के अन्य सदस्यों के खिलाफ भी शिकायत दर्ज कराई गई है।

Sunita kejriwal

सुनीता केजरीवाल

उचित कार्रवाई करने की मांग

शिकायत में मामले में विस्तृत जांच और जानबूझकर अवहेलना करने के लिए सभी व्यक्तियों व राजनीतिक दलों के खिलाफ उचित कार्रवाई करने की मांग की गई है। शिकायत में कहा गया है कि आप पार्टी के कई सदस्यों समेत अन्य ने जानबूझकर अदालत की कार्यवाही को बदनाम करने और हेरफेर करने के इरादे से अदालत की कार्यवाही की ऑडियो और वीडियो रिकॉर्डिंग की और उन्हें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रसारित किया।

End of Feed