अब नीति आयोग की बैठक में भी नहीं जाएंगे अरविंद केजरीवाल, पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी; कहा- क्या मजाक है...

  • Authored by: प्रांजुल श्रीवास्तव
  • Updated May 26, 2023, 04:00 PM IST

Arvind Kejriwal boycott NITI Ayog Meeting: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर कहा, जब देश में खुलेआम संविधान और जनतंत्र की अवहेलना हो रही है और सहकारी संघवाद को मजाक बनाया जा रहा है तो फिर नीति आयोग की मीटिंग में शामिल होने का कोई मतलब नहीं रह जाता।

Arvind Kejriwal boycott NITI Ayog Meeting: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शक्तियों के बंटवारे को लेकर केंद्र और दिल्ली सरकार के बीच छिड़ा विवाद बढ़ता ही जा रहा है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अधिकारियों की ट्रांसफर-पोस्टिंग को लेकर केंद्र के अध्यादेश को कानूनी और सियासी मोर्चे पर चुनौती देने के लिए लगातार जमीन तैयार कर रहे हैं। अब लगता है कि उन्होंने केंद्र सरकार के किसी भी फैसले का विरोध करने का मन बना लिया है।

Arvind Kejriwal

पहले केजरीवाल की आम आदमी पार्टी ने नए संसद भवन के उद्घाटन समारोह का बहिष्कार करने का ऐलान किया, और अब उन्होंने कल होने वाली नीति आयोग की बैठक का भी बहिष्कार किया है। केजरीवाल ने इसको लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखी है। उन्होंने लिखा है, जब देश में खुलेआम संविधान और जनतंत्र की अवहेलना हो रही है और सहकारी संघवाद को मजाक बनाया जा रहा है तो फिर नीति आयोग की मीटिंग में शामिल होने का कोई मतलब नहीं रह जाता।

End of Feed