Arvind Kejriwal : तिहाड़ जेल में ऐसे गुजरी केजरीवाल की पहली रात, जानिए मिली कौन सी सुविधाएं

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 2, 2024, 10:42 AM IST

Arvind Kejriwal News: केजरीवाल के स्वास्थ्य खासकर उनके डायबिटीज को देखते हुए उन्हें घर का बना खाना खाने की इजाजत दी गई है। जेल सूत्रों ने हमारे सहयोगी चैनल टाइम्स नाउ को बताया कि केजरीवाल जिस कमरे में रहेंगे उसमें कोई दूसरा कैदी नहीं होगा।

Arvind Kejriwal : आबकारी नीति में गिरफ्तार दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पहली रात तिहाड़ जेल में गुजरी। वह तिहाड़ के जेल नंबर दो में कैद हैं। सुरक्षा के लिहाज से यह तिहाड़ की यह सबसे सुरक्षित जेल है। तिहाड़ जेल की केजरीवाल की यह तीसरी यात्रा है। हालांकि, सीएम पद पर रहते हुए यह पहली बार जेल गए हैं। जेल में केजरीवाल के साथ आम कैदियों जैसा व्यवहार हो रहा है। उन्हें कोई खास सुविधा नहीं दी जा रही है। जेल मैनुएल के हिसाब से उन्हें खाने-पीने से लेकर सोने तक की सुविधाएं मिलेंगी। कोर्ट ने केजरीवाल को 15 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा है।

Arvind kejriwal

15 दिनों की न्यायिक हिरासत में हैं अरविंद केजरीवाल।

घर का खाना खाने की इजाजत मिली

केजरीवाल के स्वास्थ्य खासकर उनके डायबिटीज को देखते हुए उन्हें घर का बना खाना खाने की इजाजत दी गई है। जेल सूत्रों ने हमारे सहयोगी चैनल टाइम्स नाउ को बताया कि केजरीवाल जिस कमरे में रहेंगे उसमें कोई दूसरा कैदी नहीं होगा। इस कमरे में उन्हें अपनी किताबें रखने के लिए एक टेबल और बैठने के लिए एक कुर्सी दी गई है। दिल्ली के सीएम ने किसी खास सुविधा की मांग नहीं की है और न ही किसी तरह की कोई शिकायत की है। जेल की तरफ से उन्हें सोने के लिए बिस्तर दिया गया था लेकिन उन्होंने अपने बिस्तर पर सोने का विकल्प चुना।

End of Feed