Kejriwal in Jail: आतंकवादी, अंडरवर्ल्ड डॉन, गैंगस्टर जानें कौन-कौन है तिहाड़ में केजरीवाल के पड़ोसी

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Apr 2, 2024, 07:06 PM IST

दिल्ली शराब नीति मामले में AAP संयोजक को न्यायिक हिरासत में भेजे जाने के बाद अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) अगले दो सप्ताह तक तिहाड़ जेल (Tihar Jail) में रहेंगे।

KEY HIGHLIGHTS
  • तिहाड़ की जेल नंबर 2 की एक कोठरी में बंद हैं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल
  • जेल में उनके पड़ोसियों में अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन, गैंगस्टर नीरज बवाना और आतंकवादी जियाउर रहमान हैं
  • तिहाड़ जेल नंबर-2 में बंद सीएम केजरीवाल की सेल में बेचैनी भरी पहली रात गुजरी

तिहाड़ की जेल नंबर 2 की एक कोठरी में बंद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पड़ोसियों में अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन, कुख्यात गैंगस्टर नीरज बवाना और आतंकवादी जियाउर रहमान हैं गौर हो कि अब खत्म हो चुकी शराब नीति मामले में आप संयोजक को न्यायिक हिरासत में भेजे जाने के बाद केजरीवाल अगले दो सप्ताह तक तिहाड़ जेल में रहेंगे।

Kejriwal Neighbours in Tihar Jail

तिहाड़ जेल में केजरीवाल के पड़ोसी हैं ये लोग

गौर हो कि छोटा राजन दाऊद इब्राहिम का कट्टर प्रतिद्वंद्वी बनने से पहले कभी उसका करीबी सहयोगी था। नीरज बवाना एक कुख्यात गैंगस्टर है जिसके खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास और जबरन वसूली के 40 से अधिक मामले दर्ज हैं। जियाउर रहमान एक कथित इंडियन मुजाहिदीनऑपरेटिव है।

End of Feed