अब केजरीवाल का डाइट चार्ट कोर्ट में पेश, ED का दावा- आम और मिठाई खा रहे हैं दिल्ली के सीएम

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 18, 2024, 03:17 PM IST

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की जमानत याचिका पर सुनवाई के बाद ईडी के विशेष वकील ने कहा कि उनका डाइट चार्ट अदालत के सामने रखा गया है।

Kejriwal Diet Plan in Court: दिल्ली आबकारी नीति मामले में तिहाड़ जेल में बंद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को अब तक राहत नहीं मिली है। अब कोर्ट में उनका डाइट प्लान पेश किया गया है जिसमें ईडी ने कहा कि केजरीवाल अपने खाने में मिठाई भी ले रहे हैं जिसकी शुगर के मरीज के लिए मनाही होती है। वहीं, केजरीवाल के वकील ने इसका पुरजोर विरोध किया। उन्होंने कहा कि केजरीवाल को घर का बना खाना रोकने की कोशिश की जा रही है।

Arvind Kejriwal

अरविंद केजरीवाल

ईडी ने कहा, आम और मिठाई खा रहे हैं केजरीवाल

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की जमानत याचिका पर सुनवाई के बाद ईडी के विशेष वकील जोहेब हुसैन ने कहा कि उनका डाइट चार्ट अदालत के सामने रखा गया है। डाइट चार्ट में आम और मिठाइयां थीं, हमने इसे अदालत के सामने रखा है। वह विशेष रूप से मीठा भोजन खा रहे थे जिसकी किसी भी मधुमेह रोगी को अनुमति नहीं है, मामला अदालत में लंबित है।

End of Feed