Arvind Kejriwal: जेल में रमायण और गीता की डिमांड पर अनिल विज का तंज, कहा- 'केजरीवाल ने पहले पढ़ी होती तो यह नौबत नहीं आती'

Arvind Kejriwal: हरियाणा के पूर्व गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि जिस तरह किसी न किसी का कोई आराध्य होता है इसी तरह केजरीवाल के दिमाग में भी प्रधानमंत्री है और जेल में भी केजरीवाल प्रधानमंत्री बनने की ख्वाहिश छोड़ना नहीं चाहते। केजरीवाल ने यदि पवित्र ग्रंथ गीता व रामायण पहले पढ़ी होती तो शायद यह नौबत ही नहीं आती।

Arvind Kejriwal: हरियाणा के पूर्व गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर तंज कसते हुए कहा कि केजरीवाल ने यदि पवित्र ग्रंथ गीता व रामायण पहले पढ़ी होती तो शायद यह नौबत ही नहीं आती। अंबाला छावनी से विधायक अनिल विज ने कहा कि जिस तरह किसी न किसी का कोई आराध्य होता है, इसी तरह केजरीवाल के दिमाग में भी प्रधानमंत्री है और जेल में भी केजरीवाल पीएम बनने की ख्वाहिश छोड़ना नहीं चाहते। बता दें, सीएम अरविंद केजरीवाल ने गीता, रामायण के अलावा प्रधानमंत्री तय करने की किताब की मांग की है।

Anil Vij

हरियाणा के पूर्व गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने सीएम केजरीवाल पर साधा निशाना

वहीं अनिल विज ने इंडिया गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि दिल्ली में हुई इंडी गठबंधन की रैली के जरिए जो बात कही गई है, यह बात अगर उनमें दम है तो अपने वकील के जरिए कोर्ट में कहे। यह वो लोग है जो दोनों मुख्यमंत्रियों की पत्नियों को आगे करके भावनात्मक रूप से वोटों को प्रभावित करना चाहते है।

End of Feed