अरुणाचल में बाढ़ का कहर: 4 की मौत, 90 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित; शिवराज सिंह और किरेन रीजीजू ने किया हवाई सर्वे

अरुणाचल प्रदेश में बाढ़ के कारण सबसे अधिक प्रभावित अपर सियांग जिला है, जहां 47,357 लोग प्रभावित हुए हैं। इसके बाद सियांग में 23,715, क्रा दादी में 8,171 और ईस्ट कामेंग में 5,895 लोग प्रभावित हुए।

अरुणाचल प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण बाढ़ और भूस्खलन की स्थिति और गंभीर हो गई है। एक और व्यक्ति की मौत के साथ राज्य में मृतकों की संख्या बढ़कर चार हो गई है, जबकि 21 लोग घायल हुए हैं और दो महिलाएं अब भी लापता हैं।

अरुणाचल प्रदेश में बाढ़ का निरीक्षण करते शिवराज सिंह और किरेन रिजिजू

अरुणाचल प्रदेश में बाढ़ का निरीक्षण करते शिवराज सिंह और किरेन रिजिजू (फोटो- pti)

राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र (SEOC) की मंगलवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार, राज्य के सभी 28 जिलों के 251 गांवों में 90,499 लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। पिछले सात दिनों की भारी बारिश से अचानक आई बाढ़ और भूस्खलन ने घरों, सड़कों, पुलों और अन्य सार्वजनिक बुनियादी ढांचे को भारी नुकसान पहुंचाया है।

End of Feed