Delhi: दिल्ली को दहलाने की तैयारी कर रहा था ISIS, गिरफ्तार आतंकी रिजवान का बड़ा खुलासा

ISIS terrorist Rizwan Ali arrested: आईएसआईएस आतंकवादी का नाम रिजवान अब्दुल हाजी अली है और वह दिल्ली के दरियागंज का रहने वाला है। दिल्ली पुलिस ने एक गुप्त सूचना के आधार पर उसे एक दिन पहले शुक्रवार को दिल्ली-फरीदाबाद सीमा पर गिरफ्तार किया था। उसके पास से एक अवैध बंदूक बरामद की गई है।

ISIS terrorist Rizwan Ali arrested: दिल्ली से गिरफ्तार ISIS आतंकी रिजवान अली दिल्ली को दहलाने की तैयारी कर रहा था। इसके लिए उसने जामिया और ओखला के तटीय इलाकों में कंट्रोल ब्लास्ट भी किए थे। यह खुलासा पुलिस की पूछताछ में हुआ है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, आतंकी संगठन ISIS राजधानी दिल्ली को निशाना बनाने के लिए बड़ी साजिश रच रहा था।

ISIS terrorist Rizwan Ali

आईएसआईएस का गिरफ्तार आतंकी रिजवाल अली।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तारी आतंकी रिजवान अली पुणे मॉड्यूल के पकड़े जाने के बाद दिल्ली में नए मॉड्यूल को तैयार करने में जुटा था। वह ISIS कमांडर फरतुल्लाह गोरी के सीधे संपर्क में था। अधिकारियों की मुताबिक, रिजवान ने पुणे में कंट्रोल IED ब्लास्ट की ट्रेनिंग भी ली थी। पुणे पुलिस के शिकंजे से निकलने के बाद रिजवान महाराष्ट्र और गुजरात के अलग-अलग शहरों में छिपा था और इस दौरान वह फरतुल्लाह गोरी के सीधे संपर्क में था।

End of Feed