जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी की घटना, सेना का एक जवान घायल

गोलीबारी के कारणों की जांच की जा रही है। इसके अलावा सुबह करीब छह बजे इलाके में जीरो लाइन पर विस्फोट की भी खबर मिली, जिसके बाद तीन राउंड गोलीबारी हुई।

Firing Along LoC in JK: जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा (LoC) पर गोलीबारी की घटना में बुधवार को सेना का एक जवान घायल हो गया। उन्होंने बताया कि जवान नौशेरा सेक्टर के कलसियां इलाके में एक अग्रिम चौकी पर तैनात था, तभी सीमा पार से आई गोली की चपेट में आ गया। घायल जवान को प्राथमिक उपचार दिया गया और फिर विशेष उपचार के लिए उधमपुर के सैन्य अस्पताल ले जाया गया।

Loc BSF

LoC पर गोलीबारी

अधिकारियों ने बताया कि गोलीबारी के कारणों की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि सुबह करीब छह बजे इलाके में जीरो लाइन पर विस्फोट की भी खबर मिली, जिसके बाद तीन राउंड गोलीबारी हुई। हालांकि, विस्फोट में किसी के हताहत होने की तत्काल कोई खबर नहीं है, लेकिन विस्फोट के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

End of Feed