मणिपुर: महिलाओं की भीड़ ने सेना को घेरा, 12 गिरफ्तार उग्रवादियों को करना पड़ा रिहा

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Jun 25, 2023, 09:00 AM IST

सेना को गिरफ्तार 12 उग्रवादियों को छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा क्योंकि लगभग 1,500 की महिलाओं के नेतृत्व वाली भीड़ ने उन्हें घेर लिया था।

Manipur: शनिवार को मणिपुर के इथम गांव में शुरू किए गए एक ऑपरेशन के दौरान कांगलेई यावोल कन्ना लुप (KYKL) विद्रोही समूह के 12 गिरफ्तार उग्रवादियों को सौंपने के लिए मजबूर होना पड़ा। भारतीय सेना के स्पीयर कोर ने ट्विटर पर ऑपरेशन का विवरण देते हुए बताया कि खुफिया जानकारी के आधार पर ऑपरेशन शुरू किया गया था। लेकिन उसे पकड़े गए 12 केवाईकेएल उग्रवादियों को छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा क्योंकि लगभग 1,500 की महिलाओं के नेतृत्व वाली भीड़ ने उन्हें घेर लिया और जातीय हिंसा प्रभावित मणिपुर में तलाशी अभियान को नाकाम कर दिया।

इंफाल पूर्व के इथम गांव में चलाया था अभियान

दोपहर लगभग 2.30 बजे खुफिया सूचनाओं पर कार्रवाई करते हुए इंफाल पूर्व के इथम गांव में सुरक्षा बलों द्वारा एक ऑपरेशन शुरू किया गया था, जिसके बाद घेराबंदी की गई थी। ऑपरेशन में 12 केवाईकेएल कैडरों को हथियारों, गोला-बारूद के साथ पकड़ा गया था। पकड़े गए 12 लोगों में से 2015 के डोगरा घात मामले के मास्टरमाइंड स्वयंभू लेफ्टिनेंट कर्नल मोइरांगथेम तम्बा उर्फ उत्तम की पहचान की गई।

1200-1500 की भीड़ ने घेराएक अधिकारी ने कहा कि महिलाओं और स्थानीय नेता के नेतृत्व में 1200-1500 की भीड़ ने क्षेत्र को घेर लिया और सुरक्षा बलों को ऑपरेशन बढ़ाने से रोक दिया। आक्रामक भीड़ से बार-बार अपील की गई कि सुरक्षा बलों को कानून के मुताबिक ऑपरेशन जारी रखने दें, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। अधिकारी ने कहा कि संवेदनशीलता को देखते हुए 12 उग्रवादियों को स्थानीय नेता को वापस सौंप दिया गया। हालांकि, सुरक्षा बलों ने विद्रोहियों से हथियार के भंडार को जब्त कर लिया।

End of Feed