सेना के हेलीकॉप्टर की खेत में हुई इमरजेंसी लैंडिंग; पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में मच गया हड़कंप

Army Helicopter makes Emergency Landing: पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में भारतीय सेना के हेलीकॉप्टर की खेत में आपातकालीन लैंडिंग कराई गई। जिसके बाद पूरे शहर में हड़कंप मच गया। मंगलवार को निगरानी के बाद कैंप में लौटते समय हेलीकॉप्टर में यांत्रिक खराबी पाई गई, जिसके चलते इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी।

West Bengal: पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब सेना के हेलीकॉप्टर की एक खेत में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। बताया जा रहा है कि मंगलवार दोपहर के करीब सिलीगुड़ी से सटे ठाकुरनगर, जबराविता, डाबग्राम 2 इलाके में एक निजी बंद मैदान में हेलीकॉप्टर को आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी। इसके बाद मैदान के आसपास स्थानीय लोगों की भीड़ जमा होने लगी। इस घटना से पूरे शहर में हड़कंप मच गया।

Army Helicopter makes Emergency Landing

यांत्रिक खराबी के चलते सेना के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग हुई

इमरजेंसी लैंडिंग की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

सेना के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग के बाद सिलीगुड़ी पुलिस कमिश्नरेट को सूचना दी गई। खबर मिलते ही एनजेपी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जाकर स्थानीय लोगों को नियंत्रित करना शुरू किया। हालांकि आपातकालीन लैंडिंग के कारण कोई नुकसान, चोट या मौत नहीं हुई। बाद में सेना के सूत्रों ने बताया कि हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल मुख्य रूप से हवाई निगरानी के लिए किया जाता है।

End of Feed