Kulgam Encounter: मोदरगाम मुठभेड़ में मारे गए आतंकियों के ठिकाने से भारी मात्रा में हथियार बरामद

Kulgam Encounter: जम्मू कश्मीर के कुलगाम में आतंकवादियों के खिलाफ अभियान में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए है। आतंकियों के ठिकाने से बड़ी मात्रा में गोला-बारूद औ हथियार बरामद हुए हैं।

Kulgam Encounter: जम्मू कश्मीर के आतंकवादियों के खिलाफ अभियान में सुरक्षाबलों को कामयाबी मिलना जारी है। रविवार को मोदरगाम मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए। इन आतंकियों के ठिकाने से बड़ी मात्रा में गोला-बारूद और हथियार बरामद हुए हैं। बता दें कि जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में हुई दो मुठभेड़ों में छह आतंकवादी मारे गए और दो जवान शहीद हो गए। अधिकारियों ने बताया, 'मोदरगाम मुठभेड़ स्थल से दो आतंकवादियों के शव बरामद किए गए जबकि चिन्नीगाम स्थल से रविवार को चार शव बरामद किए गए।'

terrorist

कुलगाम में 2 आतंकवादी ढेर।

कुलगाम जिले के दो गांवों में शनिवार को मुठभेड़ शुरू हुई थी। उन्होंने बताया कि आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में एक पैरा कमांडो समेत दो सैन्यकर्मियों ने अपने प्राण न्यौछावर कर दिए।

End of Feed