IEC 2023: देश को अपमानित करने का कोई मौका नहीं छोड़ते राहुल, कांग्रेस नेता पर अनुराग ठाकुर का तीखा हमला

  • Written by: आलोक कुमार राव
  • Updated Jun 2, 2023, 01:43 PM IST

India Economic Conclave 2023: टाइम्स नाउ नवभारत की एडिटर इन चीफ नाविका कुमार के साथ बातचीत में ठाकुर ने मोदी सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि अब तो हवाई चप्पल वाला भी हवाई यात्रा करता है। 2014 से पहले देश में 74 एयरपोर्ट थे। हमने नौ साल में 74 एयरपोर्ट बना दिए। हम आठ गुना ज्यादा एयरपोर्ट बनाए।

India Economic Conclave 2023: अमेरिका में दिए गए राहुल गांधी के बयानों पर प्रतिक्रिया देते हुए केंद्रीय मंत्री ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री अगले महीने वहां की यात्रा पर जाने वाले हैं लेकिन वहां जाकर कांग्रेस नेता ने देश का अपमान किया है, इसके लिए उन्हें माफी मांगनी चाहिए। देश हर मोर्चे पर तरक्की कर रहा है लेकिन राहुल ने काला चश्मा पहन रखा है। इसलिए उन्हें हर जगह कालिमा दिख रही है। वह कहते हैं कि भारत से लोकतंत्र खत्म हो रहा है लेकिन सच यह है कि लोकतंत्र नहीं बल्कि कांग्रेस पार्टी खत्म हो रही है। चुनाव हारने पर वह कहते हैं कि लोकतंत्र खतरे में है और ईवीएम खराब है लेकिन चुनाव जीतने पर चुप हो जाते हैं।

'देश के बारे में गलतबयानी कर रहे राहुल'

टाइम्स नाउ नवभारत की एडिटर इन चीफ नाविका कुमार के साथ बातचीत में ठाकुर ने मोदी सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि अब तो हवाई चप्पल वाला भी हवाई यात्रा करता है। 2014 से पहले देश में 74 एयरपोर्ट थे। हमने नौ साल में 74 एयरपोर्ट बना दिए। हम आठ गुना ज्यादा एयरपोर्ट बनाए। दुनिया कह रही है कि भारतीय अर्थव्यवस्था 7.2 प्रतिशत की दर से बढ़ने वाली है। राहुल गांधी को काले चश्मे से उसमें धब्बा दिखाई देता है। उन्होंने आगे कहा कि दुख की बात है कि अमेरिका में पीएम से पहले जाकर वह देश के बारे में गलतबयानी कर रहे हैं। वह कहते हैं कि देश में माहौल खराब है। उन्हें देखना चाहिए कि देश एक-एक करके आगे बढ़ रहा है। इनके समय बैंक दिवालिया होने तक आ गए थे, वे आज अच्छा कर रहे हैं। हमारी सरकार के उपायों के बाद जो बैंक बंद होने की स्थिति में थे वे आज मुनाफे में आ गए हैं। अर्थव्यवस्था में सुधार के लिए हमने व्यवस्था बदली है।

End of Feed