Gujarat Election: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) की मां का अपमान करने के लिए आम आदमी पार्टी (AAP) पर तीखा हमला किया है। गुजरात में एक रैली को संबोधित करते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा, 'पहले एक इतालवी महिला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अपमान करती थी अब एक इटालिया (Gopal Italia) उनकी मां का अपमान कर रहा है।' हालांकि उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन उनका साफ इशारा कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और गुजरात AAP प्रमुख गोपाल इटालिया की तरफ था।
गोपाल इटालिया पर भड़के अनुराग ठाकुर
ठाकुर का तीखा हमला
अनुराग ठाकुर ने गुजरात में अपनी रैलियों के दौरान कांग्रेस और आप पर तीखे हमले किए। ठाकुर ने कहा, 'गुजरात ने पहले इस अपमान को स्वीकार नहीं किया था, अब भी वह इसे स्वीकार नहीं करेगा। गुजरात करारा जवाब देगा।' आपको बता दें कि आम आदमी पार्टी (आप) की गुजरात इकाई के प्रमुख गोपाल इटालिया को गुरुवार को हिरासत में लिया गया था। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में कथित रूप से अपमानजनक टिप्पणी करने के लिए दिल्ली पुलिस द्वारा सरिता विहार पुलिस स्टेशन ले जाया गया था।ईरानी का प्रहार
इससे पहले केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने आप पर हमला करते हए कहा, 'आप का एक नेता एक 100 वर्षीय महिला का अपमान इसलिए करता है क्योंकि उस मां ने ऐसे बेटे को जन्म दिया जिसने देश का आशीर्वाद पाकर प्रधानसेवक का दायित्व निभा रहा है। अरविंद केजरीवाल जानते हैं कि गुजरात के उनके नेता हिंदू समाज का अपमान करते रहे, मंदिर में महिला की भूमिका पर मर्यादा से परे हटकर टिप्पणी की और अब पीएम मोदी की मां पर टिप्पणी कर अपनी राजनीति चमकाना चाहता है।'वहीं गोपाल इटालिया ने शुक्रवार को दावा किया कि उनकी पार्टी को गुजरात में पाटीदार समुदाय का समर्थन मिलता देख भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उनके खिलाफ राष्ट्रीय स्तर पर साजिश रचने में जुटी है और इसके तहत पुराने वीडियो जारी किये गये।
