संसद में E-Cigarette पीने वालों पर अब होगी कड़ी कार्रवाई? अनुराग ठाकुर ने TMC सांसद के खिलाफ की लिखित शिकायत

लोकसभा के शीतकालीन सत्र में भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने स्पीकर ओम बिरला से शिकायत करते हुए आरोप लगाया कि एक टीएमसी सांसद सदन के अंदर ई-सिगरेट का इस्तेमाल कर रहे हैं। ठाकुर ने पत्र लिखकर कहा कि लोकसभा कक्ष में प्रतिबंधित पदार्थ का उपयोग न सिर्फ संसदीय मर्यादा का उल्लंघन है, बल्कि कानून के तहत संज्ञेय अपराध भी है।

Lok Sabha E- Cigarette Controversy: भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से लोकसभा कक्ष के अंदर ई-सिगरेट के इस्तेमाल को लेकर शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने पत्र लिखकर टीएमसी सांसदों द्वारा संसदीय नियमों और वैधानिक कानूनों के उल्लंघन का जिक्र किया है।

e cigrattes

संसद में ई सिगरेट पीने को लेकर अनुराग ठाकुर ने स्पीकर को लिखी चिट्ठी।(फोटो सोर्स: sansad tv)

उन्होंने लिखा, "अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस के एक सांसद को सदन की बैठकों के दौरान खुलेआम ई-सिगरेट का इस्तेमाल करते हुए देखा गया। भारतीय लोकतंत्र के पवित्रतम स्थान, लोकसभा कक्ष के अंदर प्रतिबंधित पदार्थ और निषिद्ध उपकरण का खुलेआम इस्तेमाल न केवल संसदीय मर्यादा और अनुशासन का घोर उल्लंघन है, बल्कि इसी सदन द्वारा बनाए गए कानूनों के तहत एक संज्ञेय अपराध भी है।"

End of Feed