कौन हैं अनुराग श्रीवास्तव? जिन्हें मॉरीशस में भारत का अगला उच्चायुक्त नियुक्त किया गया

India Mauritius Relations: वरिष्ठ राजनयिक अनुराग श्रीवास्तव को मॉरीशस में भारत का अगला उच्चायुक्त नियुक्त किया गया है जो के. नंदिनी सिंगला का स्थान लेंगे। राजनयिक के तौर पर लगभग 25 साल के अपने करियर में उन्होंने विदेशों में भारत के कई मिशन में काम किया है। वह भारतीय विदेश सेवा (IFS) के 1999 बैच के राजनयिक हैं।

India Mauritius Relations: वरिष्ठ राजनयिक अनुराग श्रीवास्तव को मॉरीशस में भारत का अगला उच्चायुक्त नियुक्त किया गया है जो के. नंदिनी सिंगला का स्थान लेंगे।

Anurag Srivastava

वरिष्ठ राजनयिक अनुराग श्रीवास्तव (फोटो साभार: https://x.com/AnuragSrivstava)

कौन हैं अनुराग श्रीवास्तव?

भारतीय विदेश सेवा (IFS) के 1999 बैच के राजनयिक श्रीवास्तव वर्तमान में विदेश मंत्रालय के मुख्यालय में नेपाल-भूटान संभाग में संयुक्त सचिव के रूप में कार्यरत हैं। विदेश मंत्रालय ने शनिवार को एक बयान में कहा कि श्रीवास्तव के जल्द ही नया कार्यभार संभालने की उम्मीद है।

End of Feed