Sawal Public Ka: एंटी हिंदू आरोपी स्टार प्रचारक, क्या लोकल टू राष्ट्रीय चुनाव तक वोट का आधार 'धर्मयुद्ध' है?

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 11, 2022, 11:25 PM IST

Sawal Public Ka: दिल्ली में MCD चुनाव होने वाले है। आम आदमी पार्टी के स्टार प्रचारकों की लिस्ट में राजेंद्र पाल गौतम का नाम है। ये वही हैं जिन्हें हिंदू देवी-देवताओं के खिलाफ शपथ पर दिल्ली सरकार के कैबिनेट से बाहर का रास्ता दिखाया गया था। अब सवाल उठता है कि एंटी हिंदू आरोपी स्टार प्रचारक, क्या लोकल टू राष्ट्रीय चुनाव तक..वोट का आधार 'धर्मयुद्ध' है?

Sawal Public Ka: अजीब हालात हैं। जो व्यक्ति दिल्ली का मंत्री नहीं रह सका क्योंकि उसका हिंदू विरोधी चेहरा सामने आया था। वो अब आम आदमी पार्टी का स्टार कैम्पेनर बन गया है। मतलब मैसेज साफ है..who cares? इस देश में करप्शन ऐसा मुद्दा रहा है जिसमें अभी तक जिस किसी पर भी आरोप लगे..उसे साबित करना होता है कि वो निर्दोष है। कानूनी तौर के अलावा कई बार पब्लिक परसेप्शन के तौर पर भी। लेकिन आज की राजनीति में एक बात अजीब दिख रही है। जिसके ऊपर करप्शन के आरोप लग रहे हैं वो कट्टर ईमानदार का तमगा लिए घूम रहा है। वो दूसरों को सर्टिफिकेट बांट रहा है। वो हर दिन चुनौती देता है। समझ में नहीं आता, ये पॉलिटिकल स्ट्रेटजी होती है या खुद को बचाने का नया तरीका।

मुझे लगता है कि जो कुछ भी हो रहा है वो वोट बैंक पॉलिटिक्स है। इसमें गीता का नया जिहादी ज्ञान है। इसमें हिंदू शब्द के नए मतलब हैं। इसमें हिंदू विरोधी बातें करने वाला स्टार प्रचारक है। इसमें करप्शन का आरोपी..बार-बार कट्टर ईमानदार कहा जाता है। इसमें जवाब मांगने पर..फिल्मी डॉयलॉग का प्रचलन है कि जाओ पहले फलां से जवाब लेकर आओ। आज सवाल पब्लिक का में इन सारे मुद्दों पर चर्चा हुई फैक्ट के साथ। और जो सबसे बड़ा सवाल होगा। वोट के लिए धर्मयुद्ध से भी परहेज नहीं है। वोट के लिए कर्म पर परसेप्शन हावी है?

End of Feed